लाइफस्टाइल

International Youth Day 2023 Quotes: इंटरनेशनल यूथ डे आज, इन कोट्स के जरिये दोस्तों और करीबियों को दें बधाई

International Youth Day 2023: हर साल 12 अगस्त को भारत समेत दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस यानी इंटरनेशनल यूथ डे मनाया जाता है। ये दिन युवाओं के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने और उनके लिए चीजों को बेहतर, आसान और सफल बनाने के लिए अभियान बनाने के लिए समर्पित है।

Image

International Youth Day 2023 Quotes: इंटरनेशनल यूथ डे आज।

International Youth Day 2023: युवा (Youth) किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। युवाओं की ताकत, लचीलापन और समर्पण दुनिया में बड़े से लेकर छोटे बदलाव ला सकता है। हम अपने जीवन में चीजों को बदलने और सुधारने के लिए युवा शक्ति पर भरोसा करते हैं। इसी को लेकर हर साल 12 अगस्त को भारत समेत दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day 2023) यानी इंटरनेशनल यूथ डे (International Youth Day) मनाया जाता है। ये दिन युवाओं के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने और उनके लिए चीजों को बेहतर, आसान और सफल बनाने के लिए अभियान बनाने के लिए समर्पित है। इसी को लेकर आज हम आपके साथ इस दिन से संबंधित कोट्स (International Youth Day Quotes) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर पढ़ना और शेयर करना चाहिए।

विश्व अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के कोट्स (International Youth Day 2023 Quotes)

1

युवा नादान और भोला है, लेकिन वो इस दौर में सबसे बड़ा दिमाग रखता है।

2

जवानी में किए गए उत्साहित और परोपकारी काम ताउम्र खुश होने का मौका देते हैं।

3

जवानी में जवान इंसान सीखता है और बुढ़ापे में उसे समझ जाता है।

4

मेहनत करने वालों की सफलता पक्की होती है, युवाओं के हाथ में ही देश की तरक्की होती है।

5

नए युग की युवा पीढ़ी दुनिया एवं राष्ट्र की वो शक्ति है, जिससे कोई भी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

6

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।

7

जिस देश के पास सकारात्मक और एक्टिव युवा शक्ति है, उसे समृद्ध विकसित बनने से कोई नहीं रोक सकता।

8

युवावस्था आराम करने के लिए नहीं बनी है। इसमें जितना तपोगे, उतना निखरोगे।

9

युवावस्था में जागना जरूरी है, क्योंकि खुली आंखों से देखे सपने जरूर पूरे होते हैं।

10

युवाओं की मेहनत कभी भी नाकाम नहीं होती, युवाओं के पास ही है देश की उन्नति।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article