Independence Day Patriotic Songs: हम भारतीयों के लिए 15 अगस्त महज एक तारीख नहीं है। यह दिन हम हिंदुस्तानियों की स्वाधीनता और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। इस साल हमारा देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास दिन हर हिंदुस्तानी देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। हर किसी के दिल में देशप्रेम का जज्बा साफ दिख रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास दिन को और भी खास बनाते हैं देशभक्ति पर लिखे गीत। स्कूल-कॉलेज हो या फिर दफ्तर मोहल्ले, 15 अगस्त का जश्न बिना इन गीतों के पूरा हो ही नहीं सकते। आइए डालते हैं नजर 15 अगस्त पर देशप्रेम की भावना को सातवें आसमान पर पहुंचाने वाले 5 बेहतरीन देशभक्ति गीतों पर:
Patriotic Songs in Hindi | 15 August Desh Bhakti Geet | Songs for Independence Day 2025
1. मेरे देश की धरती
मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती
मेरे देश की धरती
बैलों के गले में जब घुंघरू जीवन का राग सुनाते हैं
ग़म कोस दूर हो जाता है खुशियों के कंवल मुस्काते हैं
सुनके रहट की आवाज़ें यूँ लगे कहीं शहनाई बजे
आते ही मस्त बहारों के दुल्हन की तरह हर खेत सजे,
मेरे देश की धरती
जब चलते हैं इस धरती पे हल ममता अंगड़ाइयाँ लेती है
क्यूँ ना पूजे इस माटी को जो जीवन का सुख देती है
इस धरती पे जिसने जनम लिया, उसने ही पाया प्यार तेरा
यहाँ अपना पराया कोई नहीं, है सब पे है माँ उपकार तेरा,
मेरे देश की धरती
ये बाग़ है गौतम नानक का खिलते हैं चमन के फूल यहाँ
गांधी, सुभाष, टैगोर, तिलक, ऐसे हैं अमन के फूल यहाँ
रंग हरा हरी सिंह नलवे से रंग लाल है लाल बहादुर से
रंग बना बसंती भगत सिंह रंग अमन का वीर जवाहर से,
मेरे देश की धरती
2. ऐ मेरे वतन के लोगों
ऐ मेरे वतन के लोगों
तुम ख़ूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का
लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर
वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो
जो लौट के घर न आये
ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुर्बानी
जब घायल हुआ हिमालय
ख़तरे में पड़ी आज़ादी
जब तक थी सांस लड़े वो
फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा
सो गये अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुर्बानी
जब देश में थी दीवाली
वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में
वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य जवान वो आपने
थी धन्य वो उनकी जवानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुर्बानी
कोई सिख कोई जाट मराठा
कोई गुरखा कोई मदरासी
सरहद पर मरनेवाला
हर वीर था भारतवासी
जो खून गिरा पवर्अत पर
वो खून था हिंदुस्तानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुर्बानी
थी खून से लथ पथ काया
फिर बंदूक उठाके
दस दस को एक ने मारा
फिर गिर गये होश गंवा के
जब अन्त -समय आया तो
कह गये के अब मरते हैं
खुश रहना देश के प्यारों
अब हम तो सफ़र करते हैं
क्या लोग थे वो दीवाने
क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुर्बानी
तुम भूल न जाओ उनको
इस लिये कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुर्बानी
3. मां तुझे सलाम
वन्दे मातरम, वन्दे मातरम,
वन्दे मातरम, वन्दे मातरम,
वन्दे मातरम, वन्दे मातरम,
वन्दे मातरम, वन्दे मातरम
यहां-वहां सारा जहां देख लिया है
कहीं भी तेरे जैसा कोई नहीं है
अस्सी नहीं, सौ दिन दुनिया घूमा है
नहीं कहीं तेरे जैसा कोई नहीं
मैं गया जहां भी
बस तेरी याद थी
जो मेरे साथ थी
मुझको तड़पाती, रुलाती
सबसे प्यारी तेरी सूरत
प्यार है बस तेरा, प्यार ही
माँ तुझे सलाम
अम्मा तुझे सलाम
माँ तुझे सलाम
वन्दे मातरम, वन्दे मातरम
जहां तू है वहां मैं, तेरा हूं दीवाना मैं
झूमूं, नाचूं, गाऊँ तेरे प्यार का तराना मैं
चंदा नहीं, सूरज नहीं, दुनिया की दौलत नहीं
बस लूटूँगा तेरे प्यार का खजाना
इक नज़र जब तेरी, होती है प्यार की
दुनिया तब तो मेरी चमके-दमके-महके रे
तेरा चेहरा सूरज जैसा चाँद सी ठण्ड है प्यार में
वन्दे मातरम, वन्दे मातरम
तेरे पास ही मैं आ रहा हूँ
अपनी बाहें खोल दे
ज़ोर से मुझको गले लगा ले
मुझको फिर वो प्यार दे
तू ही जिंदगी है
तू ही मेरी मोहब्बत है
तेरे ही पैरों में जन्नत है
तू ही दिल, तू जां, अम्मा
माँ तुझे सलाम
माँ तुझे सलाम
अम्मा तुझे सलाम
माँ तुझे सलाम
वन्दे मातरम, वन्दे मातरम
4. सुनो गौर से दुनिया वालों
सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नज़र ना हम पे डालो
सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नज़र ना हम पे डालो
चाहे जितना ज़ोर लगालो
सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी
हिंदुस्तानी... हिंदुस्तानी...
सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नज़र ना हम पे डालो
चाहे जितना ज़ोर लगालो
सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी
हिंदुस्तानी... हिंदुस्तानी...
हमने कहा है... तुम भी कहो
हमने कहा है जो तुम भी कहो
आओ हम मिल-जुल के बोलें अब तो यारा
अपना जहाँ है सबसे प्यारा
आओ हम मिल-जुल के बोलें अब तो यारा
अपना जहां है सबसे प्यारा
हमने कहा है जो तुम भी कहो
जलते शरारें हैं पानी के धारे हैं
हम काटे कटते नहीं
जो वादा करते हैं करके निभाते हैं
हम पीछे हटते नहीं
वक़्त है उम्र है जोश है और जान है
ना झुकें ना मिटें देश तो अपनी शान है
वक़्त है उम्र है जोश है और जान है
ना झुकें ना मिटें देश तो अपनी शान है
हमने कहा है जो तुम भी कहो
सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नज़र ना हमपे डालो
चाहे जितना ज़ोर लगालो
सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी
हिंदुस्तानी...
सबके दिलों को मोहब्बत से बांधे जो
हम ऐसी ज़ंजीर हैं
ऊँची उड़ाने हैं ऊँचे इरादे हैं
हम कल की तस्वीर हैं
जो हमें प्यार दे हम उसे यार प्यार दें
दोस्ती के लिए ज़िन्दगी अपनी वार दें
जो हमें प्यार दे हम उसे यार प्यार दें
दोस्ती के लिए ज़िन्दगी अपनी वार दें
हमने कहा है जो तुम भी कहो
सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नज़र ना हमपे डालो
चाहे जितना ज़ोर लगालो
सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी
हिंदुस्तानी... हिंदुस्तानी..
5. आई लव माय इंडिया
लंदन देखा
पैरिस देखा
और देखा जापान
माईकल देखा, एल्विस देखा
सब देखा मेरी जान
सारे जग में कहीं नहीं है
दूसरा हिंदुस्तान
दूसरा हिंदुस्तान
ये दुनिया एक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिंदिया
ये मेरा इंडिया
आई लव माई इंडिया
ये दुनिया एक दुल्हन...
जब छेड़ा मल्हार किसी ने
झूमके सावन आया
आग लगा दी पानी में जब
दीपक राग सुनाया
सात सुरों का संगम ये जीवन गीतों की माला
हम अपने भगवान को भी कहते हैं बाँसुरी वाला
ये मेरा इंडिया...
पीहू-पीहू बोले पपीहा, कोयल कूहू-कूहू गाये
हँसते, रोते, हमने जीवन के सब गीत बनाए
ये सारी दुनिया अपने-अपने गीतों को गाये
गीत वो गाओ जिससे इस मिट्टी की खुश्बू आये
आई लव माई इंडिया...
वतन मेरा इंडिया
सजन मेरा इंडिया
करम मेरा इंडिया
धरम मेरा इंडिया
हमेशा याद रखें कि जब भी बात देश के गुणगान या देशप्रेम की हो तो हिंदुस्तान के तमाम फनकारों ने अपना सर्वोत्तम दिया। ऐ मेरे वतन के लोगों हो या फिर मेरे देश की धरती.., ये देशभक्ति गीत हर हिंदुस्तानी के सीने में देश के लिए कुछ भी कर गुजरने का हौसला जगा देते हैं।
