लाइफस्टाइल

How to Use Ice on Face: क्या आप जानते हैं चेहरे पर बर्फ यूज करने का सही तरीका? स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए ऐसे करें फॉलो

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 30, 2024, 08:11 PM IST

How to Use Ice on Face: आइस क्यूब्स का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए काफी पुराना नुस्खा है। इसके इस्तेमाल स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। ऐसे में यहां जानें आइस क्यूब्स इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका।

Image

How to Use Ice on Face

How to Use Ice on Face: जब भी बात स्किन केयर की आती है लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाने लगते हैं। स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए लोग तमाम तरह के घरेलू उपाय करते हैं। कई लोग आइस क्यूब्स भी अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करते हैं। स्किन केयर में आइस क्यूब को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है साथ ही चेहरे की नमी बनी रहती है। आइस क्यूब्स यूज करने से स्किन टाइट होती है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आइस क्यूब्स यूज करने का भी सही तरीका होता है। यहां जानें आइस क्यूब्स इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका।

आइस क्यूब्स और एलोवेरा जेल

आइस क्यूब्स में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से चेहरे की नमी बरकरार रहती है और साथ ही चेहरे को सूदिंग मिलती है। इसके इस्तेमाल से सूजन और चेहरे की लालिमा से निजात मिलता है।

डार्क सर्कल्स के लिए

आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स की समस्या भी कम होती है। आंखों के आसपास भी बर्फ के क्यूब्स से हल्के मसाज से सूजन और थकान कम होती है। इसके अलावा ये स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

ब्लड सर्कुलेशन के लिए

रोजाना आइस क्यूब्स से चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे चेहरे पर ताजगी आती है और साथ ही स्किन में कसाव आता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article