मुरादाबाद के नए DM Anunaya Jha कौन हैं? जानें IIT रुड़की और वर्ल्ड बैंक से IAS बनने तक कैसा रहा सफर

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में अपनी अलग कार्यशैली, तकनीकी सोच और त्वरित फैसलों के लिए पहचान बनाने वाले आईएएस अधिकारी अनुनय झा ने मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है। एक मेधावी छात्र से लेकर विश्व बैंक के एक प्रोजेक्ट में काम करने और फिर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कठिन परीक्षा पास कर आईएएस बनने तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक है। आइए जानते हैं मुरादाबाद के नए डीएम Anunaya Jha के जीवन, शिक्षा, करियर और प्रशासनिक उपलब्धियों से जुड़ी हर खास बात।

Authored by: Varsha KushwahaUpdated Sep 23 2026, 12:39 IST
शुरुआती जीवन और उच्च शिक्षाImage Credit : Facebook/social Media01 / 07

शुरुआती जीवन और उच्च शिक्षा

​अनुनय झा की गिनती यूपी कैडर के सबसे पढ़े-लिखे और तकनीकी रूप से दक्ष युवा अधिकारियों में होती है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की। बीटेक की डिग्री के बाद उन्होंने जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री भी प्राप्त की है। छात्र जीवन से ही अनुनय पढ़ाई में अव्वल रहे और जटिल समस्याओं को तकनीकी दृष्टिकोण से हल करने में विश्वास रखते हैं।​

वर्ल्ड बैंक में किया काम​Image Credit : Facebook/social Media02 / 07

वर्ल्ड बैंक में किया काम​

​आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुनय झा ने बहुराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने विश्व बैंक के एक नीति निर्माण आदि के प्रोजेक्ट में कार्य किया। उस दौरान ही उन्हें ऐसा लगा कि सरकार के प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी की अहम भूमिका होती है। बस फिर क्या उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।​

एक नहीं दो बार पास की UPSC परीक्षाImage Credit : Facebook/social Media03 / 07

एक नहीं दो बार पास की UPSC परीक्षा

​देश और परिवार में सिविल सेवा के माहौल ने देश की सेवा के जज्बे ने अनुनय झा को सिविल सेवा की ओर मोड़ा। जहां उम्मीदवार केवल एक बार परीक्षा पास करने का सपना देखते हैं, वो भी मुश्किल होता है, वहीं अनुयय ने एक बार नहीं बल्कि दो पास सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) में शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने 2013 में पहले ही प्रयास में 145वीं रैंक हासिल की और आईआरएस (IRS) के पद पर चुने गए। लेकिन आईएएस अधिकारी बनने के सपने को उन्हें पीछे न छोड़ते हुए तैयारी जारी रखी। उसके बाद 2025 में आयोजित हुई सीएसई परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 57वीं रैंक (AIR 57) प्राप्त की। वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में उनका चयन उत्तर प्रदेश कैडर के लिए हुआ।​

शुरुआती प्रशासनिक अनुभव​Image Credit : Facebook/social Media04 / 07

शुरुआती प्रशासनिक अनुभव​

​आईएएस में शामिल होने के बाद अनुनय झा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी। वे अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे। मथुरा में नगर आयुक्त रहते हुए उन्होंने स्वच्छता, अतिक्रमण हटाओ अभियान और तीर्थ नगरी के बुनियादी ढांचे के विकास में कई बड़े बदलाव किए।​

महराजगंज में बतौर डीएम कार्यकालImage Credit : Facebook/social Media05 / 07

महराजगंज में बतौर डीएम कार्यकाल

​मुरादाबाद आने से पहले अनुनय झा महराजगंज जिले के जिलाधिकारी (DM) के रूप में तैनात थे। महराजगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नेपाल सीमा से सटे इस जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया। महाराजगंज के अलावा उन्होंने हरदोई के जिलाधिकारी के तौर पर भी काम किया है।​

नाना के प्रोत्साहन से मिली सफलताImage Credit : Facebook/social Media06 / 07

नाना के प्रोत्साहन से मिली सफलता

​अनुनय ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें आईएएस अधिकारी बनने की प्रेरणा उनके नाना से मिली, जो 1994-1997 तक बिहार के डीजीपी रहे थे। उनके नाना बलवर झा 1962 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। न केवल नाना, बल्कि उनके पिता नित्यानंद मिश्रा एक आईआरएफ अधिकारी रहे हैं और उनकी मां भारतीय डाक विभाग में बोर्ड की सदस्य हैं। घर में सिविल सेवा का माहौल शुरू से ही था, जिससे उन्हें काफी लाभ हुआ है।​

मुरादाबाद के नए डीएम की संभालेंगे कमान​Image Credit : Facebook/social Media07 / 07

मुरादाबाद के नए डीएम की संभालेंगे कमान​

​पीतल नगरी के रूप में प्रसिद्ध मुरादाबाद जिले का प्रभार संभालने के लिए आईएएस अधिकारी अनुनय झा को चुना गया है। आईआईटी रुड़की से निकलकर वर्ल्ड बैंक और फिर उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले अनुनय झा से मुरादाबाद की जनता को विकास और सुशासन की बड़ी उम्मीदें हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!