Yami Gautam 72nd National Film Awards: कुछ साड़ियां ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लगता है कि उन्हें ज्यादा सजाने-संवारने की जरूरत ही नहीं। काला रंग भी कुछ ऐसा ही है.. सही बॉर्डर, सही गहने और सधा हुआ मेकअप मिल जाए तो यही रंग पूरे लुक को बेहद खास बना देता है। यामी गौतम ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए भी कुछ ऐसा ही अंदाज चुना। खास मौके के लिए उन्होंने काली सिल्क साड़ी पहनी, जिस पर सुनहरे रंग का चौड़ा बॉर्डर पूरे पहनावे को शाही एहसास देता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - अच्छे-अच्छों को फेल करता है रुहानिका धवन का ये साड़ी लुक, अगर ट्राय कर लिया तो आपके भी होंगे चर्चे
ब्लैक और गोल्ड कलर का कॉम्बिनेशन अपने आप में ही बहुत शानदार होता है। वहीं उसे खास स्टाइलिंग के साथ और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। यामी के लुक में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यामी ने अपनी ब्लैक साड़ी को खास पति आदित्य धर के बंदगला कोट से मैच करा था। देखें यामी के इस सिंपल, एलीगेंट साड़ी लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -
ब्लैक और गोल्ड का क्लासिक मेल
यामी गौतम ने नेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए खास सिल्क की एलीगेंट और फॉर्मल लुक वाली साड़ी पहनी थी। काली साड़ी पर सुनहरे रंग का चौड़ा किनारा पूरे पहनावे की सबसे खास बात है। ये वाला कलर कॉम्बिनेशन हर इवेंट के लिए परफेक्ट हो सकता है। मिनिमल ज्वेलरी और मेकअप के साथ यामी का लुक इस साड़ी में अलग ही उभरकर नजर आ रहा है।

Yami Gautam at 72nd National Film Awards
झुमके बने लुक का खास हिस्सा
यामी ने बड़े सुनहरे झुमकों के साथ साड़ी को पारंपरिक रूप दिया। ऐसे झुमके साड़ी के साथ कलर और ग्लैम एड कर देते हैं। अगर आप भी इस तरह का लुक बनाना चाहती हैं तो भारी हार के बजाय केवल बड़े झुमके चुन सकती हैं। यामी ने झुमकों के साथ ट्रेडिशनल लंबी वाली कान चेन भी पहनी हुई थी। जो उनकी हेयरस्टाइल के साथ काफी मैच कर रही थी।
हेयरस्टाइल था ऐसा
बालों को पीछे बांधकर जूड़ा बनाना इस तरह की साड़ी के साथ काफी सुंदर लगता है। इससे चेहरा साफ दिखाई देता है और झुमकों को भी अपनी जगह मिलती है। ऐसा ही कुछ यामी के लुक में भी देखने को मिला, जुड़ा बन के साथ यामी ने बालों में छोटा सा फूल भी लगाया था।
मेकअप भी बहुत ज्यादा भारी रखने के बजाय यामी ने हैवी आईज और सिंपल ग्लॉसी लिप्स वाला नो मेकअप मेकअप लुक चुना था। उल्टाट पल्ला ड्रेप के साथ यामी का ये लुक अवॉर्ड्स की हाईलाइट बन गया।
यामी और आदित्य का काले रंग में साथ नजर आना इस पूरे लुक की एक और दिलचस्प बात रही। यामी की साड़ी जहां पारंपरिक खूबसूरती दिखा रही थी, वहीं आदित्य का काला फॉर्मल पहनावा उसी रंग को अलग अंदाज में आगे बढ़ाता था।
