लाइफस्टाइल

Rangoli Colors At Home: बाजार वाले रंगों का गया जमाना, अब घर पर बनाएं नेचुरल रंगोली के कलर्स, ये रहा आसान नुस्खा

Rangoli Colors At Home (रंगोली के कलर कैसे बनाते हैं): दिवाली का त्योहार आने वाला है, ऐसे में अगर आपके घर की खास सजावट और तैयारियां चालू हैं। तो रंगोली बनाने के लिए भी सामान इक्ट्ठा कर ही लिया होगा। लेकिन इस बार बाजार वाले नहीं, घर पर बने रंगों से रंगोली बनाएं, देखें घर पर रंगोली के कलर्स कैसे बनाते हैं।

Image

How To Make Rangoli Colors At Home

Rangoli Colors At Home (रंगोली के कलर कैसे बनाते हैं): दिवाली का पावन अवसर आने वाला है, इस साल दिवाली देश भर में सोमवार 20 अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी। ऐसे में दिवाली से पहले हर किसी के घर पर खास तैयारी तो सजावट होने लगती है। अब बात सजावट और हिंदू त्योहारों की हो और रंगोली बनाने का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। दिवाली पर खूबसूरत सी रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर रंगोली बनाने के लिए सामान इक्ट्ठा कर रहे हैं। और कहीं बाजार से नए रंग लाने का सोच रहे हैं, तो इस बार की दिवाली पर खुद के रंग बनाकर कुछ यूनिक और नेचुरल करें। बाजार में मिलने वाले रंग केमिकल से भरे होते हैं, ऐसे में आप घर पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर बहुत ही सुंदर से रंग बना सकते हैं। ऐसे में यहां देखें घर पर रंगोली के कलर्स कैसे बनाते हैं, रंगोली के रंग -

सफेद रंग

सफेद रंग आप चावल के आटे या मैदा का इस्तेमाल कर बना सकते हैं। इसी के साथ साथ सफेद चूना भी सफेद रंग बनाने के लिए आप यूज कर सकते हैं।

लाल रंग

लाल रंग बनाने के लिए आपको थोड़ा सा चंदन पाउडर लेना है। फिर उसे सफेद वाले रंग के साथ मिला लेना है। इसी के साथ साथ लाल रंग बनाने का एक और तरीका है कि सूखे हुए लाल गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर पाउडर बना लें और मिला दें।

पीला रंग

रंगोली के लिए पीला रंग चाहिए तो उसके लिए हल्दी पाउडर बिल्कुल सही है। थोड़ी सी हल्दी को चावल के आटे में मिलाएं और देखें कैसे बनता है चमकदार पीला रंग।

हरा रंग

हरा रंग बनाने के लिए आपको पालक या पुदीने की कुछ ताजी पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट को सफेद वाले रंग में अच्छी तरह मिलाएं। सूखने पर यह इससे आपको बहुत ही सुंदर हरा रंग मिलेगा।

नारंगी रंग

नीला रंग बनाने के लिए आपको थोड़ा सा केसरी या संतरे के सूखे छिलकों को पीसकर बारीक पाउडर बना लेना है और उसको सफेद में मिला देना है।

भूरा रंग

चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर को सफेद वाले घोल में मिलाने से हल्का भूरा रंग तैयार हो जाता है।

गुलाबी रंग

चुकंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और इस रस को धीरे-धीरे सफेद वाले रंग में मिलाते जाएं।

इस तरह से आप रंगोली के रंग तैयार कर सकते हैं। और उन्हें एक दिन सूखने के लिए रखने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के रंगों से बेशक ही आपके आंगन की रंगोली बहुत ही खूबसूरत बनेगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article