How to get rid of ants in kitchen: गर्मी का मौसम अपने साथ कई सारी परेशानियां भी लेकर आता है। इन्ही में से एक है चींटियों की समसमया। दरअसल गर्मियां शुरू होते ही घरों में, खासकर किचन में लाल चीटियों का आतंक बढ़ जाता है। ये न केवल खाने-पीने की चीजों को खराब करती हैं, बल्कि इनका काटना भी काफी दर्दनाक होता है। इनसे निपटने के लिए बाजार में कई तरह के कीटनाशक स्प्रे हैं, लेकिन किचन जैसी जगह पर इनका इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि वहां हमारा भोजन रखा होता है।
चींटियां किस गंध से नफरत करती हैं?
तो अब सवाल उठता है कि इन लाल चीटियों से बिना उन्हें मारे छुटकारा कैसे पाएं। तो यहां हम आपको बता दें कि अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको महंगे और जहरीले रसायनों की जरूरत नहीं है। आपके किचन में ही ऐसी दो चीजें मौजूद हैं, जिनसे चीटियां कोसों दूर भागती हैं। आइए जानते हैं वो 2 जादुई चीजें क्या हैं:
1. सफेद सिरका
सिरका चीटियों को भगाने का सबसे सटीक और वैज्ञानिक तरीका है। दरअसल, चीटियां एक खास तरह की गंध छोड़ते हुए चलती हैं, जिसके पीछे-पीछे बाकी चीटियां आती हैं। सिरके की तेज गंध इस ट्रेल को खत्म कर देती है, जिससे चीटियां रास्ता भटक जाती हैं और वापस नहीं आतीं।
Read Also: केमिकल से पके आमों की पहचान कैसे करें
चीटियों से छुटकारे के लिए सफेद सिरका कैसे यूज करें?
एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं। जहां भी आपको चीटियां दिखें या उनके आने का रास्ता हो, वहां इसका छिड़काव करें। कुछ ही मिनटों में चीटियां वहां से गायब हो जाएंगी।
2. दालचीनी
दालचीनी की खुशबू हमें अच्छी लगती है, लेकिन चीटियों के लिए यह किसी 'केमिकल वेपन' से कम नहीं है। शोध बताते हैं कि दालचीनी की तेज गंध चीटियों के श्वसन तंत्र में बाधा डालती है, जिससे वे उस जगह से दूर भागती हैं।
दालचीनी से कैसे भगाएं चीटियां?
आप दालचीनी के पाउडर को उन कोनों या दरारों में छिड़क सकते हैं जहां से चीटियां निकलती हैं। इसके अलावा, दालचीनी के तेल में रुई भिगोकर प्रभावित जगहों पर रखने से भी जबरदस्त फायदा मिलता है।
Read Also: केले के छिलके से दांत साफ कैसे करें
लाल चीटियों से छुटकारे के घरेलू नुस्खे
- नींबू का रस: सिरके की तरह नींबू की साइट्रस गंध भी चीटियों को पसंद नहीं आती। फर्श पोंछते समय पानी में थोड़ा नींबू का रस मिलाना फायदेमंद होता है।
- पुदीना: सूखे पुदीने की पत्तियां या पुदीने का तेल भी चीटियों को भगाने में कारगर है।
- तेजपत्ता: किचन के डब्बों या अलमारियों में एक-दो तेजपत्ता रख देने से चीटियां वहां नहीं फटकतीं।
अगर समस्या ज्यादा बढ़ गई हो, तो बोरिक पाउडर और चीनी का मिश्रण बनाकर उन जगहों पर रखें जहां चींटियां ज्यादा आती हैं। यह मिश्रण उन्हें आकर्षित करता है और धीरे-धीरे खत्म करने में मदद करता है।
रखें ये सावधानी
साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। रसोई और फर्श पर गिरी मिठाई, चीनी या खाने के कण चींटियों को आकर्षित करते हैं। इसलिए रोजाना झाड़ू-पोंछा करें और खाने की चीजों को ढककर रखें। घर में कहीं नमी या पानी जमा न हो, क्योंकि यह भी चींटियों को आकर्षित करता है। दरारों और छेदों को बंद करना भी जरूरी है, ताकि उनका प्रवेश बंद हो सके।
इन आसान उपायों को नियमित रूप से अपनाने से आप अपने घर को लाल चींटियों से साफ और सुरक्षित रख सकते हैं।
