लाइफस्टाइल

Diwali Recipe: इस दिवाली बाजार की नहीं घर की बनी मिठाई से लगाएं भगवान को भोग, जानिए रेसिपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 11:47 PM IST

Milk Peda Recipe In Hindi: दिवाली के खास मौके पर इस बार बाजार कि नहीं घर की बनी मिठाई का भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का भोग लगाएं। घर पर मिठाई बनाना बेहद आसान है।

Image

milk peda recipe on diwali 2022 festival

KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली पर सबसे ज्यादा जरूरी होती है मिठाई
  • दिवाली के त्योहार पर लोग बाजार से कई तरह की मिठाइयां खरीदते हैं
  • इस बार इस खास मौके पर घर पर ही मिठाई बना सकते हैं

How To Cook Diwali Milk Peda: दिवाली के त्योहार में कुछ ही दिन बाकी है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दिवाली के त्योहार में लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। घर की सफाई से लेकर नए कपड़े तक हर चीज की खरीदारी करते हैं, लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा जरूरी होती है मिठाई। दिवाली के त्योहार पर लोग बाजार से कई तरह की मिठाइयां खरीदते हैं, लेकिन इस बार इस खास मौके पर घर पर ही मिठाई बना सकते हैं। घर की बनी मिठाई काफी स्वादिष्ट और सेहत के लिए काफी हेल्दी भी होती है, तो इस बार दिवाली के त्योहार पर भगवान को भोग लगाने के लिए दूध के पेड़े की मिठाई जरूर बनाएं। इसे बनाने के लिए दूध, चीनी और इलायची की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाना बेहद आसान है, तो आइए जानते हैं दूध वाले पेड़े बनाने की आसान रेसिपी के बारे में...

मिल्क पेड़ा बनाने की विधि

मिल्क पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को आंच पर रखें और उसमें फुल-फैट दूध डालें। अब दूध को तेज आंच पर उबालें और गाढ़ा होने तक लगातार चलाएं। तब तक उबालें जब तक कि उसका पैन न छूटने लगे। जब मिक्स पेन छोड़ने लगे तो इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब अगर आप कोई फ्लेवर ऐड करना चाहते हैं तो आप इलायची पाउडर मिला सकते हैं। इसके बाद गाढ़ा हो जाए तो आंच को बंद कर दें। अब इसे एक बाउल में पलटे और ठंडा होने दें। अब अपने हाथों को घी से चिकना करें और मिश्रण का एक छोटा हिस्सा लें। अब एक छोटा पेड़ा तैयार करें और अंगूठे के साथ बीच में दबाएं। अब आपका स्वादिष्ट मिल्क पेड़ा बनकर तैयार हो जाएगा। इसके ऊपर आप काजू या बादाम लगा सकते हैं। इसके बाद इसे अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को जरूर खिलाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article