लाइफस्टाइल

Fathers Day Cake Recipe: चॉकलेट-वनीला हुआ पुराना, पापा के लिए बनाएं बढ़िया सा Mango Cheesecake, देखें बिना अंडे वाली रेसिपी

फादर्स डे पर पापा के लिए घर पर बढ़िया सा केक बनाना है। तो इस बार वही बोरिंग चॉकलेट-वनीला नहीं बल्कि मैंगो वाला चीजकेक ट्राय करें। देखें घर पर एकदम सिंपल और टेस्टी केक की रेसिपी, मैंगो केक कैसे बनाएं।

Image

Mango Cheesecake Recipe For Fathers Day

गर्मियों में आम का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। तो अगर इस फादर्स डे पर आप अपने पापा के लिए खुद पर केक बनाने का प्लान बना रहे हैं। तो स्वादिष्ट ताजे आम से बना हुआ मैंगो चीजकेक ट्राय कर सकते हैं। जो न केवल टेस्टी बल्कि बहुत ही ज्यादा हेल्दी, प्रोटीन से भरा और बनाने में आसान है। इस रेसिपी के लिए आपको कोई अंडा या ओवन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। घर की सिंपल चीजों से आप झटपट बनने वाला यूनीक मैंगो चीजकेक घर पर ही बना लेंगे।

Protein Mango Cheesecake Recipe

सोशल मीडिया पर वायरल मैंगो चीज़केक की रेसिपी के लिए आपको पनीर, हाई-प्रोटीन दही और ताजे आम का इस्तेमाल करना है। वहीं बेस बनाने के लिए ओट्स, अखरोट और खजूर की जरूरत होगी। इससे यह डेजर्ट बाजार वाले चीज़केक की तुलना में हल्का और टेस्टी बन जाएगा। अगर आपके पापा भी मीठा कम खाते हैं और बाजार वाले क्रीम से भरे केक पसंद नहीं करते हैं। तो उनको तो इस फादर्स डे पर ये वाला मैंगो चीजकेक बहुत ही बढ़िया लगने वाला है।

पहले तैयार करें क्रंची बेस

इस रेसिपी की शुरुआत इसके बेस से होती है। इसके लिए अखरोट और ओट्स को हल्का भून लिया जाता है ताकि उनकी खुशबू और स्वाद बढ़ जाए। इसके बाद इन्हें नरम खजूर के साथ पीसकर एक मिश्रण तैयार किया जाता है। यह मिश्रण किसी छोटे बाउल या मोल्ड में दबाकर फैला दिया जाता है और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है।

मैंगो फिलिंग है इसकी जान

इस चीज़केक की सबसे खास बात इसकी क्रीमी फिलिंग है। पनीर, हाई-प्रोटीन दही, आम के टुकड़े और थोड़ा-सा शहद मिलाकर ब्लेंड किया जाता है। कुछ ही मिनटों में एक स्मूद और क्रीमी मिश्रण तैयार हो जाता है। यह मिश्रण फ्रिज में रखे बेस के ऊपर डाला जाता है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - फादर्स डे गिफ्ट आइडियाज 2026

पिस्ता से बढ़ेगा स्वाद और खूबसूरती

ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालने से चीज़केक को सुंदर लुक मिलता है। साथ ही इसमें हल्का नट्टी फ्लेवर भी जुड़ जाता है। अगर चाहें तो आम के छोटे टुकड़ों से भी इसे सजाया जा सकता है।

जरूर ही इस सिंपल सी मैंगो चीजकेक की रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आप भी इस फादर्स डे घर पर केक बनाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article