दुनिया

'हमने युद्ध के बजाय मानवता को चुना', रूस-यूक्रेन संघर्ष पर मेलानिया ट्रंप की भावुक अपील, ओलेश्की को लेकर कही ये बात

Russia Ukraine War: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम के साथ-साथ स्थायी शांति स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमने युद्ध के बजाय मानवता को चुना है।

Image

अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप

Photo : AP

Russia Ukraine War: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम के साथ-साथ स्थायी शांति स्थापित करने की अपील की। व्हाइट हाउस में आयोजित रूस-यूक्रेन युद्धविराम से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेलानिया ने कहा कि निर्दोष लोगों की जिंदगी युद्ध के विभाजन और संघर्ष से कहीं ज्यादा अहम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओलेश्की (Oleshky) शांति की दिशा में एक नई प्रेरणा बनेगा।

मेलानिया ने अस्थायी युद्धविराम से आगे बढ़ने पर दिया जोर

मेलानिया ने कहा, "ओलेश्की व्हाइट हाउस में आज एकत्र हुए साहसी लोगों को हमेशा एकजुट रखेगा। हमने युद्ध के बजाय मानवता को चुना है। इसमें कोई संदेह नहीं कि निर्दोष लोगों का जिंदगी युद्ध के विभाजन से ऊपर होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि ओलेश्की शांति की एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।" उन्होंने कहा कि हर बड़ा बदलाव एक छोटी-सी चिंगारी से होता है। अहम यह नहीं है कि शुरुआत कितनी छोटी है, बल्कि यह है कि उसे असाधारण उपलब्धि में बदलने का संकल्प कितना मजबूत है।

फर्स्ट लेडी ने कहा कि अब सभी को निर्दोष लोगों की पीड़ा को लेकर साझा चिंता के आधार पर एक-दूसरे के साथ सहमति बनाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इस दिशा में मिलकर काम करने से अस्थायी युद्धविराम से कहीं अधिक स्थायी समाधान तैयार किया जा सकता है।

मेलानिया ने ओलेश्की को अंधकार से भरी दुनिया में उम्मीद की एक छोटी किरण बताते हुए कहा कि यह मानवता के बेहतर पक्ष को सामने लाने में सक्षम है। उन्होंने दुनिया से शांति की ऐसी मजबूत लौ जलाने की अपील की, जो उम्मीद जगाए, सहयोग को बढ़ावा दे और स्थायी शांति का रास्ता रोशन करे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रूस और यूक्रेन के बीच ओलेश्की में सीजफायर

ओलेश्की में सीजफायर

सनद रहे कि मेलानिया ट्रंप ने ओलेश्की में सीजफायर की जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों ने ओलेश्की में अस्थायी रूप से सभी सैन्य गतिविधियां रोकने पर सहमति जताई है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा सके।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article