लाइफस्टाइल

प्यारे पापा को आपका गिफ्ट लगेगा सबसे अच्छा, देखें Father's Day पर डैडी को क्या गिफ्ट दे सकते हैं

फादर्स डे अपने पापा को यह बताने का खास मौका है कि वे आपकी जिंदगी में कितने स्पेशल हैं। महंगे गिफ्ट जरूरी नहीं, बल्कि दिल से चुना गया छोटा-सा उपहार भी उन्हें बेहद खास महसूस करा सकता है।

Image

Father's Day Gift Ideas

मम्मियां तो अक्सर ही अपनी भावनाएं और ख्वाहिशें खुलकर जाहिर कर देती हैं। लेकिन पापा का प्यार और फीलिंग्स को व्यक्त करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। वे कम बोलते हैं, लेकिन बच्चों की हर जरूरत और खुशी का ख्याल रखते हैं। कभी स्कूल की फीस, कभी करियर की चिंता और कभी परिवार की जिम्मेदारी, पापा अक्सर अपनी इच्छाओं को पीछे रख देते हैं। ऐसे में Father's Day एक ऐसा दिन है, जब आप उन्हें बता सकते हैं कि उनकी (Fathers Day Gift Ideas) मेहनत और प्यार आपके लिए कितना मायने रखता है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - भारत में कब मनाया जाएगा फादर्स डे 2026

कई लोग सोचते हैं कि अच्छा गिफ्ट देने के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं। जबकि सच यह है कि पापा को सबसे ज्यादा खुशी उस चीज से मिलती है जिसमें आपके प्यार और सोच की झलक हो। अगर आप भी इस Father's Day अपने डैडी को कुछ खास देना चाहते हैं, तो ये आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। जो बेशक ही आपके पापा को भी बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाले हैं।

फोटो फ्रेम

पापा के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की तस्वीरों से बना फोटो फ्रेम या फोटो कोलाज एक भावुक और यादगार गिफ्ट हो सकता है। इसे देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी। आप घर पर ही खास DIY वाली फोटो फ्रेम भी बना सकते हैं, आपकी मेहनत देखकर आपके पापा को गिफ्ट दुगना पसंद आएगा।

Happy Father's Day

Happy Father's Day

लेटर

हम अपने दिल की बातें मां से जितना आसानी से शेयर कर पाते हैं। पापा के साथ शायद उतना खुलकर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज के डिजिटल दौर में हाथ से लिखा खत बेहद स्पेशल गिफ्ट हो सकता है। यह शायद सबसे सस्ता लेकिन सबसे कीमती गिफ्ट साबित हो सकता है।

घड़ी

अगर आपके पापा घड़ी पहनना पसंद करते हैं, तो एक क्लासिक वॉच अच्छा विकल्प हो सकती है। यह उपयोगी भी है और लंबे समय तक याद भी रहती है।

Happy Father's Day Gift

Happy Father's Day Gift

पर्सनल केयर किट

जो पापा सबका ध्यान रखते हैं, वही अपनी केयर करना अक्सर भूल जाते हैं। ऐसे में पापा के लिए ग्रूमिंग किट, परफ्यूम, शेविंग सेट या स्किन केयर प्रोडक्ट्स का कॉम्बो भी एक काम का और स्टाइलिश गिफ्ट हो सकता है।

फादर्स डे का असली मतलब महंगे गिफ्ट्स नहीं, बल्कि अपने पापा के प्रति सम्मान और प्यार जताना है। चाहे छोटा-सा कार्ड हो या बड़ा सरप्राइज, अगर उसमें दिल की भावना है तो वह पापा को जरूर पसंद आएगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article