फादर्स डे 2026 केक डिज़ाइन (Fathers Day 2026 Cake Design): फादर्स डे आने वाला है, इस साल पिता दिवस रविवार 21 जून को मनाया जाएगा। फादर्स डे ऐसा मौका होता है, जब आप अपनी जिंदगी के सबसे खास इंसान को धन्यवाद कह सकते हैं। तो अगर आप भी इस फादर्स डे (Fathers Day Cake Design) पर अपने पापा के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं। तो उनके लिए खास केक ऑर्डर कर सकते हैं। कस्टमाइज्ड केक (Cake Design) या उनकी पसंद के फ्लेवर वाला केक बढ़िया चॉइस हो सकती है। क्योंकि इस खुशी के मौके पर कुछ मीठा खाना तो बनता ही है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें : फादर्स डे के लिए गिफ्ट आइडियाज
आज कल मार्केट में अलग अलग तरह के यूनीक केक मिलते हैं। जिनमें से आप अपनी पसंद वाला केक चुनकर उसे पास की बेकरी में बनवा सकते हैं। फादर्स डे से पहले देखें केक के सबसे बेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स। फादर्स डे केक डिजाइन फोटो, पापा के लिए केक कौनसा है।
Father's Day Cake Design
1. क्लासिक टाई एंड सूट केक
फादर्स डे का सबसे पसंद किया जाने वाला डिजाइन टाई और सूट थीम वाला केक है। यह स्टाइलिश दिखता है और हर उम्र के पिता पर फिट बैठता है। ब्लैक, ब्लू और ग्रे शेड्स वाले केक इस साल भी काफी ट्रेंड में हैं।
2. सुपर डैड केक
अगर आपके लिए पापा किसी सुपरहीरो से कम नहीं हैं, तो सुपर डैड थीम वाला केक चुन सकते हैं। इसमें केप, सुपरहीरो लोगो और "Best Dad Ever" जैसे मैसेज जोड़े जा सकते हैं।
3. क्रिकेट या बाइक लवर डैड केक
भारत में क्रिकेट पसंद करने वाले पापा की कमी नहीं है। क्रिकेट पिच, बैट, बॉल और जर्सी थीम वाला केक शानदार विकल्प है। तो आप कार या बाइक के थीम वाला केक भी बनवा सकते हैं।
4. ऑफिस बॉस थीम केक
जो पिता अपने काम को लेकर बेहद समर्पित हैं, उनके लिए लैपटॉप, फाइल, कॉफी मग और ऑफिस टेबल डिजाइन वाला केक खास लग सकता है।
5. फ्रूट केक
इन दिनों एकदम ही सिंपल, हेल्दी और क्लासिक फ्रूट वाला केक बहुत ही ज्यादा ट्रेंडी है। जरूर ही आपको भी फादर्स डे पर फ्रूट केक ऑर्डर करना चाहिए।
6. फैमिली फोटो केक
फोटो प्रिंटेड केक आज भी सबसे इमोशनल विकल्पों में शामिल है। परिवार की किसी यादगार तस्वीर को केक पर प्रिंट करवा कर इसे खास बनाया जा सकता है।
आपको और आपके पापा को जो भी फ्लेवर और डिजाइन पसंद हो, उसके हिसाब से टाइम से ही केक का ऑर्डर दे दें।
