देश

'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो!', दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद CJP का बड़ा ऐलान, सामने आया नया प्लान

CJP Protest: सीजेपी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ नए सिरे से प्रदर्शन का प्लान तैयार किया है। सीजेपी ने इस प्रदर्शन को 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम दिया।

Image

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके (फाइल फोटो)

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ नए सिरे से प्रदर्शन का प्लान तैयार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीजेपी ने 7 नवंबर को कोच्चि में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। इस प्रदर्शन में सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके भी शामिल होंगे।

सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा की। बकौल सीजेपी, प्रदर्शन कोच्चि के राजेंद्र मैदान में शाम 4 बजे से शुरू होगा, जहां पर भारी मात्रा में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। सीजेपी ने इस प्रदर्शन को 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम दिया। साथ ही नारा दिया- 'Save Democracy! Cancel SIR!' यानी लोकतंत्र बचाओ, एसआईआर रद्द करो!

कौन-कौन होगा शामिल?

इस प्रदर्शन में अभिजीत दिपके के अलावा सीजेपी के मीडिया एवं साउथ जोन प्रमुख विजय मल्लांगी और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज भी हिस्सा लेंगी।

दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद सीजेपी का पहला बड़ा प्रदर्शन

कोच्चि में होने वाला यह प्रदर्शन दिल्ली में पार्टी नेताओं की हिरासत के बाद सीजेपी की पहली बड़ी राजनीतिक गतिविधि है। इससे पहले 13 अक्टूबर को पार्टी के नेताओं को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

अभिजीत दिपके के साथ पार्टी के अन्य नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस का आरोप था कि उन्होंने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने की कोशिश की थी।

क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए सौरव और आशुतोष

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका गुरुवार को जंतर-मंतर पर हुई घटना से जुड़े मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। दोनों को जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article