लाइफस्टाइल

चेहरे और हाथों के अनचाहे बालों को हटाने का मिल गया रामबाण तरीका, जान लें किस घरेलू नुस्खे से हटेंगे Unwanted Hair

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 18, 2025, 02:54 PM IST

चेहरे और हाथों पर अनचाहे बालों का होना आम बात है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने के टिप्स के बार में बताने जा रहे हैं।

Image

अनचाहे बाल हटाने का घरेलू नुस्खा (Photo: istock)

खूबसूरत और लंबे बाल हर महिला को पसंद होते हैं, लेकिन जब ये चेहरे और हाथों पर निकल जाते हैं तो ये खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं। अनचाहे बालों न केवल खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं बल्कि शर्मिंदगी का भी कारण बनते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर रिमूवल क्रीम, वैक्सिंग, थ्रेडिंग और एपिलेटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये स्किन को डैमेज भी कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

अनचाहे बालों को हटाने का घरेलू तरीका

इंस्टाग्राम अकाउंट beautystationforyou पर अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू नुस्खे के बारे में बताया गया है। अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप घर पर हेयर रिमूवल पैक तैयार कर सकते हैं।

इसके लिए एक कप पानी में गुड डालकर इसे गर्म करें। जब गुड गल जाए तो इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे एक कटोरे में निकाल लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद इसे उन जगहों पर लगाएं जहां अनचाहे बाल हैं। फिर 15-20 मिनट बाद इसे साफ कपड़े से साफ कर लें। आखिरी नींबू को हाथों पर रगड़ लें। ऐसा करने से आसानी से आपको अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article