लाइफस्टाइल

दो मुंहे बालों से मिल जाएगा छुटकारा, अपनाकर देखें ये आसान से नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 23, 2025, 03:04 PM IST

दो मुंहे बाल एक आम समस्या है जिसमें बालों के सिरे दो या दो से अधिक भागों में बंट जाते हैं। यह तब होता है जब बालों की सबसे बाहरी परत, जिसे क्यूटिकल कहते हैं, क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये टिप्स अपना सकती हैं।

Image

Untitled design (1)

बाल किसी भी व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन सोचिए अगर आपके बाल दो मुंहे हो जाए या फिर डैमेज हो जाए। दो मुंहे बालों की समस्या एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर महिलएं परेशान रहती हैं। बालों के अंतिम छोर में जब दो या उससे अधिक सिरे निकल जाते हैं,उसे दो मुंहे बाल कहा जाता है। बालों के दो मुंहे होने से बाल बेजान और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। दो मुंहे बालों की वजह से इनकी ग्रोथ भी रूक जाती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के टिप्स अपनाती हैं। लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से दो मुंहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।

ट्रिमिंग

ट्रिमिंग दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने का सबसे प्रभावी तरीका है। हर 6-8 हफ्तों में अपने बालों को हल्का ट्रिम करवाएं। इससे दो मुंहे सिरे कट जाएंगे और बालों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बालों को मॉइस्चराइज़ करें

रूखे बाल दो मुंहे होने की अधिक संभावना रखते हैं। अपने बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए नियमित रूप से कंडीशनर और हेयर मास्क का उपयोग करें। इसके अलावा नारियल तेल, आर्गन तेल, या जोजोबा तेल जैसे नेचुरल तेलों से हफ्ते में एक या दो बार मालिश करें।

हीट स्टाइलिंग कम करें

हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का ज्यादा इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाता है और उन्हें रूखा बनाता है, जिससे दो मुंहे बाल होते हैं। यदि आपको हीट स्टाइलिंग का उपयोग करना ही है, तो हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का उपयोग करें।

बालों को धीरे से सुलझाएं

गीले बाल अधिक कमजोर होते हैं। जब बाल गीले हों, तो उन्हें मोटे दांतों वाली कंघी से धीरे-धीरे सुलझाएं, सिरों से शुरू होकर जड़ों की ओर बढ़ें। बालों को जोर से ब्रश या कंघी न करें, खासकर जब वे गीले हों।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article