लाइफस्टाइल

बरसात में जूं से बालों को रखना है दूर, तो आज ही अपना लें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 16, 2025, 12:40 PM IST

Home Remedies To Get Rid Of Lice: जूं बालों और खोपड़ी में रहते हैं और खून चूसते हैं। इनकी वजह से खुजली, बेचैनी और कभी-कभी संक्रमण भी होने का खतरा रहता है। ज्यादातर बच्चे इस समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपके बच्चे भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

जूं से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे(Photo: istock)

Home Remedies To Get Rid Of Lice: बालों में जूं का होना एक आम बात है। इस समस्या से ज्यादातर बच्चे परेशान रहते हैं। बालों की सही देखभाल न करने और इसकी साफ-सफाई न करने की वजह से इस तरह की समस्या होने लगती है। ऐसे में समय रहते इनका इलाज करना बेहद जरूरी है। क्योंकि जूं काफी तेजी से फैलते हैं। ये दूसरे लोगों में भी स्प्रेड हो सकते हैं। अगर आपका बच्चा भी इस तरह की समस्या से परेशान है तो यहां बताए गए नुस्खे अपनाकर आप जूं से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों से जूं भगाने के कारगर घरेलू उपाय।

जूं से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

नारियल तेल और कपूर

जूं से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कपूर मिलाएं और इससे स्कैल्प की मालिश करें। ऐसा करने से जूं से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

नींबू

नींबू का रस भू जूं से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसके लिए नींबू के रस को बालों पर लगाएं। ये डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है।

नीम

जूं को मारने में नीम भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इससे हेयर वॉश करें।

प्याज

प्याज का रस भी जूं मारने में सहायक माना जाता है। इसके लिए प्याज को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें और बालों पर लगाएं। इसमें सल्फर होता है जो जूं का सफाया करने में सहायक माना जाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article