लाइफस्टाइल

Hindi Diwas Paheliyan: हिंदी दिवस कब मनाया जाएगा, यहां पढ़ें खास सेलिब्रेशन के लिए मजेदार पहेलियां हिंदी में

Hindi Diwas Paheliyan with Answer in Hindi: हिंदी पहेलियों की दुनिया बहुत ही मजेदार है। ये आपके सामान्य ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान की भी परख करती हैं। यहां आप प्रसिद्ध और मजेदार हिंदी पहेलियां देख सकते हैं जिनके जवाब भी हमने बताए हैं। हिंदी दिवस 2023 मनाने के लिए आप भी ये पहेलियां देख सकते हैं हिंदी में।

Image

हिंदी दिवस के लिए पहेलियां

Hindi Paheliyan with Answer in Hindi: पहेलियों की दुनिया बहुत ही मजेदार है। अक्सर हम इनसे अपनी जनरल नॉलेज चेक करते हैं और साथ ही कॉमन सेंस की परख भी हो जाती है। दिमागी कसरत के लिए तो इन पहेलियों को सॉल्व करना अच्छा है ही, इसके अलावा हिंदी दिवस के खास मौके पर भी आप इन पहेलियों को बूझ सकते हैं।

Hindi Diwas Kab Aata Haiहर साल 14 सितंबर को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। 2023 में हिंदी दिवस 14 सितंबर, दिन गुरुवार को मनाएंगे। विश्व हिंदी दिवस 2023 की थीम ट्रेडिशनल नॉलेज टू आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस है।

Hindi ki Paheliyan

1. अंधेरे कमरे में आपके पास जलाने के लिए एक मोमबत्ती, एक लालटेन और एक दीया है। बताएं सबसे पहले आप किसे जलाएंगे।

Hindi Paheli

Hindi Paheli

उत्तर – माचिस

2. उस चीज का नाम बताएं जो समुद्र में पैदा होती है और आपके घर में रहती है?

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

उत्तर – नमक

3. पंख नहीं पर उड़ती हूं, हाथ नहीं पर लड़ती हूं।

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

उत्तर – पतंग

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

4. राजा के महल में रानी पचास, सिर पटके दीवार से, जलकर होए राख।

उत्तर – माचिस

5. एक राजा की अनोखी रानी, दुम के सहारे पीती पानी।

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

उत्तर – दीपक

6. हरी डिब्बी, पीला मकान, उसमें बैठे कालू राम।

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

उत्तर – पपीता और बीज

7. काला घोड़ा, सफेद सवारी, एक उतरा तो दूसरे की बारी।

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

उत्तर – तवा और रोटी

8. हरी डंडी, लाल कमान, तौबा-तौबा करे हर इंसान।

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

उत्तर – लाल मिर्च

9. रंग है उसका पीला, तपाया है तो ढीला। पीटा है तो फैला,

कीमती है तो छैला।।

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

उत्तर – सोना

10. एक पेड़ की तीस है डाली, आधी सफेद और आधी काली।

Hindi Paheliyan

Hindi Paheliyan

उत्तर – महीना

तो कैसी लगीं ये पहेलियां आपको। हिंदी दिवस इस बार सबसे इनको पूछें और आप बन जाएं पहेलियों के सरताज।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article