Hindi Wishes Quotes (हिंदी दिवस की शुभकामनाएं): आज हिंदी दिवस है। भारत में हर साल 14 सितंबर को यह खास दिन बेहद गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा (राजभाषा) का दर्जा दिया था। इसी ऐतिहासिक क्षण की याद में 1953 से हर साल यह विशेष दिवस मनाया जाने लगा।
हम हिंदुस्तानियों के लिए हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, समृद्ध विरासत और भारतीयता का अटूट हिस्सा है। यह देश के विभिन्न हिस्सों और विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। आज हिंदी दिवस के इस खास मौके पर अगर आप अपने किसी खास को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामना संदेश:
Hindi Diwas Hindi Wishes, Images, Quotes, Status, Messages
1. परदेसी भाषा का मोह छोड़ो,
अपनी मातृभाषा हिंदी से दिल का रिश्ता जोड़ो।
हिंदी दिवस 2026
2. संस्कारों की भाषा है हिंदी,
मिठास से भरी बातों की रानी है हिंदी।
दोस्तों को हिंदी दिवस की बधाई
3. हिंदी से समृद्ध हमारी बोली और विचार हैं,
इसी से जुड़े हमारे सारे संस्कार हैं।
शुभ हिंदी दिवस
Hindi Diwas Wishes Messages
4. आओ मिलकर हिंदी को हर घर तक पहुंचाएं,
अपनी भाषा का परचम पूरे विश्व में लहराएं।
हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं
5. हमारी एकता की अनुपम परंपरा है हिंदी,
देश के हर नागरिक की आवाज है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
6. हिंदी पढ़ो, हिंदी लिखो, हिंदी में करो बात,
अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाओ हर दिन और रात।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Hindi Diwas Status (हिंदी दिवस के लिए स्टेटस)
7. विविधताओं से भरे इस देश को एक सूत्र में पिरोती है,
हमारी हिंदी ही तो है जो हर हिंदुस्तानी को जोड़ती है।
शुभ हिंदी दिवस
8. शब्दों में पिरोया प्रेम, भावों में मिठास,
हिंदी भाषा में छुपा है अपनापन का अहसास।
हिंदी दिवस की मंगलकामनाएं
9. भारत मां के भाल पर सोहे स्वर्णिम बिंदी,
हमारी शान, हमारी पहचान, हमारी अपनी हिंदी।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
10. भाषा नहीं, यह हमारी संस्कृति का सार है,
हिंदी से ही जुड़ा हमारा हर दुलार है।
हिंदी दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
हिंदी दिवस के कोट्स (Hindi Diwas Quotes)
11. निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिनु निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल
हिंदी दिवस 2026 की बधाई
12. हिंदी है हमारी मातृभाषा,
हिंदी है हमारी राष्ट्रीय पहचान।
हिंदी से ही समृद्ध है भारत,
हिंदी ही है हमारा स्वाभिमान॥
शुभ हिंदी दिवस
