लाइफस्टाइल

Motivation Story: हारने वालों को भी जीना सिखा देंगी Hina Khan की बातें, दिखाई अपने अंदर की शक्ति, कैंसर पर जीत पक्की

Hina Khan: हिना खान कैंसर से जंग में मिसाल पेश कर रही हैं। हिना खान ने तय किया है कि वह कैंसर से डरने वाली नहीं हैं। वह अपने तरीके से कैंसर का सामना कर रही हैं। दूसरे कैंसर पीड़ितों को भी हिना इस जंग को जीतने के कायदे सिखा रही हैं।

Image

Hina Khan

Hina Khan Breast Cancer: हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उनकी कीमोथेरेपी चल रही है। कीमो का पहला सेशन हो चुका है। थेरेपी के बाद हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान ने बताया है कि कैसे कैंसर का पता चलने के बाद भी वह टूटी नहीं और उसी शाम एक अवार्ड फंक्शन भी अटेंड किया। हिना खान ने बताया है कि किस मानसिकता के साथ उन्होंने कैंसर से लड़ना तय किया है। हिना खान ने दूसरे कैंसर पीड़ितों को भी इस बीमारी से लड़ने की शानदार सलाह दी है।

कैंसर से जंग में हिना खान के हथियार

हिना खान ने कहा है कि हम वैसा ही बन जाते हैं जैसा हम सोचते हैं। उन्होंने कैंसर को एक चुनौती के तौर लिया है और इस विपत्ति को एक अवसर की तरह लेते हुए खुद को तराश रही हैं। हिना खान ने कैंसर से जंग के लिए सबसे पहला हथियार सकारात्मकता को बनाया है। हिना खान ने बताया है कि वह कैंसर को एक आम बीमारी की तरह ले रही हैं और वही कर रही हैं जैसा वह होना चाहती हैं। हिना खान कहती हैं कि उनका काम उनकी प्राथमिकता है। वह कैंसर के सामने अपने काम करने के पैशन को किसी सूरत में नहीं छोड़ेंगी। किसी भी हाल में वह कैंसर के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं।

अपने इसी फैसले के कारण हिना खान ने कैंसर डायग्नोज होने के बाद भी पहले तय अवार्ड फंक्शन में हिस्सा लिया। जब फंक्शन पूरा हुआ उसके बाद वो सीधे अस्पताल पहुंचीं और अपनी कीमोथेरेपी शुरू करवाई। हिना खान कहती हैं कि उन्होंने अपने लिए एक कठिन बेंचमार्क रखा और उसे हासिल किया। अपना हौसला बढ़ाने का यह उनका अपना तरीका है।

कैंसर पीड़ितों को हिना खान की सलाह

हिना खान ने कैंसर से जंग लड़ रहे दुनियाभर के लाखों लोगों से अपील की है कि आप पहले अपने जीवन की चुनौतियों को सामान्य करें। कैंसर को सामान्य बीमारी की तरह देखते हुए अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करें। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उन पर खरा उतरने का प्रयास करें। ये बिल्कुल मायने नहीं रखता कि यह कितना मुश्किल है। कभी रुकना नहीं है और ना तो कभी हार माननी है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article