लाइफस्टाइल

फाइबर और कैल्शियम से भरपूर नाश्ता बनाने की आसान रेसिपी, दिन की करें हेल्दी शुरुआत

Healthy Breakfast Recipe: फाइबर और कैल्शियम से भरपूर यह आसान ब्रेकफास्ट रेसिपी आपका दिन बना देगी। इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसकी सभी सामग्री भी आसानी से घर में मिल जाती है।

Image

फाइबर और कैल्शियम से भरपूर नाश्ता (फोटो: instagram)

Healthy Breakfast Recipe: पूरे दिन आपकी एनर्जी कैसी रहेगी ये काफी हद तक सुबह के नाश्ते पर निर्भर करता है। ब्रेकफास्ट यानि सुबह का नास्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अगर सेहत के लिए भी फायदेमंद हो तो मजा ही आ जाए। जब बात सेहत की आती है तो लोग प्रोटीन की तो बात करते हैं लेकिन, फाइबर और कैल्शियम को भूल जाते हैं। अगर हमारे सुबह के नाश्ते में फाइबर और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो तो ये हमारी सेहत (Healthy Breakfast) के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। सीधे और सरल शब्दों में समझें अगर आपके खाने में फाइबर है तो लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा और बार-बार थोड़ी-थोड़ी देर में आपको भूख नहीं लगेगी। वजन नियंत्रित करने में भी ये काफी मदद करता है, जबकि कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व है। आइए जानते हैं कि कैसे कुछ आसान और घरेलू सामग्री से आप कुछ ही मिनटों में फाइबर और कैल्शियम से भरपूर नाश्ता तैयार कर सकते हैं।

फाइबर और कैल्शियम से भरपूर नाश्ता कैसे बनाएं

इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है कुछ ही मिनटों में और घर में उपस्थित सामान्य सामाग्री से आप आसानी से चीला बना सकते हैं इसको बनाने के लिए आपको क्या-क्या सामग्री की जरूरत पड़ेगी उसे सबसे पहले जानते हैं-

½ कप रागी का आटा

¼ कप ओट्स का पाउडर

½ कप दही

1 छोटी गाजर (कद्दूकस की हुई)

1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

2 चम्मच सफेद तिल

2 बड़े चम्मच हरा धनिया

1 हरी मिर्च (वैकल्पिक)

स्वादानुसार नमक

थोड़ा पानी

सेंकने के लिए थोड़ा घी या तेल

बनाने की विधि

एक बड़े भगोने में रागी का आटा, ओट्स पाउडर और दही डालकर अच्छी तरह से इसे मिला लें। अब इसमें गाजर, प्याज, तिल, हरा धनिया, नमक और हरी मिर्च डालें। सबकुछ डालने के बाद पानी मिलाकर इसे गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। तवा गर्म करें और हल्का सा तेल या घी लगाकर बैटर को फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। आपका हेल्दी चीला तैयार है। इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

इस नाश्ते में कौन-कौन से पोषक तत्व मिलते हैं

रागी कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। ओट्स में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, जबकि तिल में हेल्दी फैट्स, कैल्शियम और आयरन भी मौजूद होते हैं। गाजर और हरा धनिया विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article