लाइफस्टाइल

दादी-नानी के ट्रिक से झटपट बनाएं चटपटा हरी मिर्च का अचार, महीनों तक ले सकेंगे चटकारे, नोट करें रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 15, 2025, 03:19 PM IST

अचार के बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। पराठे के साथ हरी मिर्च का अचार मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। लेकिन कई लोगों को इसे बनाना काफी मुश्किल लगता है। ऐसे में यहां हम आपको हरी मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Image

हरी मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी (Photo: AI Image)

हर घर की रोसई में अचार तो मिल ही जाएंगे। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। ये न केवल खाने के स्वाद को दोगुना करता है बल्कि हमारी सांस्कृतिक और पारंपरिक स्वादों को बनाए रखता है। ज्यादातर घरों में आम, गाजर के अजार लोग चटकारे लेकर आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हरी मिर्च का अचार भी स्वाद में लाजवाब होता है। हरी मिर्च का इस्तेमाल खाने में खूब किया जाता है, लेकिन क्या आपने हरी मिर्च का अचार चखा है। अगर नहीं तो यहां से नोट कर ले रेसिपी।

हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सामाग्री

  • हरी मिर्च (अचार वाली) - 250 ग्राम (अच्छे से धोकर और सूखाकर डंठल हटा लें)
  • सरसों का तेल - 4-5 बड़े चम्मच
  • राई या पीली सरसों - 4 बड़े चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
  • सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
  • मेथी दाना - 1 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • कलौंजी (मंगरेल) - 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • नींबू का रस या सिरका - 2 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका

मिर्च तैयार करें

सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धोकर किसी साफ कपड़े से पोंछ लें और 1-2 घंटे के लिए हवा में या हल्की धूप में सूखा लें। इससे इसकी नमी खत्म हो जाती है। नमी अचार को खराब कर सकती है। अब मिर्च के डंठल हटाकर उसे बीच से लंबाई में चीरा लगा लें या छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

मसाले भूनें

अब एक कड़ाही या पैन में सौंफ, मेथी दाना, जीरा और कलौंजी को धीमी आंच पर हल्का भूनें। फिर इसे ठंडा करके दरदरा पीस लें।

तेल गरम करें

अब सरसों के तेल को कड़ाही में गरम करें। फिर गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने पर हींग डालें।

मसाले मिलाएं

एक बड़े कटोरे में कटी हुई हरी मिर्च लें। इसमें दरदरे पिसे हुए मसाले, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

तेल और नींबू का रस मिलाएं

अब ठंडा किया हुआ सरसों का तेल और नींबू का रस या सिरका डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

अचार को जार में भरें

अचार को एक साफ और सूखे कांच के जार में भर दें। इस बात का ध्यान रखें कि जार में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए, वरना अचार खराब हो सकते हैं।

अचार को सेट होने दें

अचार को 2-3 दिन के लिए किसी साफ जगह पर रखें। बीच-बीच में इसे साफ और सूखे चम्मच से ऊपर-नीचे चलाते रहें। इसे 1-2 दिन धूप में रखें। इससे इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाएगी और खाने में भी स्वादिष्ट लगेगी। फिर इसे खाने के साथ परोसें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article