Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: शरद पूर्णिमा इस साल नौ अक्टूबर को है। शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी का जन्मदिन होता है। इस दिन चांदनी रात में पूरी श्रद्धा के साथ दूध में बनी खीर खुले आसमान के नीचे रख दी जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन चांद से जो किरणें निकलती हैं, वह अमृत के समान होती है। इस दिन माता लक्ष्मी, चंद्रमा और भगवान कुबेर की भी पूजा करती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन आप कुछ शायरियों के जरिए अपने करीबियों को मुबारकबाद दे सकते हैं।
शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी मां रात्रि में भ्रमण करती हैं और जो लोग पूरी रात जगे रहते हैं उन्हें माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन धान्य की कमी नहीं होती है। शरद पूर्णिमा के दिन वर्षा ऋतु समाप्त होती है और शीत ऋतु का आगमन होता है। इसके अगले दिन से धार्मिक कार्य शुरू हो जाते हैं। आप यदि अपने करीबियों को शरद पूर्णिमा की बधाई देना चाहते हैं तो इन शायरियों को वॉट्सऐप और मैसेंजर के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें फेसबुक पर बतौर स्टेट्स भी लगा सकते हैं।
Sharad Purnima shayari in hindi
खम्भों पर बत्तियां
खड़ी हैं सीठी
ठिठक गए हैं मानों
पल-छिन
आने-जाने
संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई
बरसे हैं देवताओ का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चन्द्रमा की चांदनी और माँ लक्ष्मी का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार।

Sharad Purnima 2022
हो आप पर धन की वर्षा आपार
मिले सुख समृद्धि बेशुमार
हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार।
शुभ शरद पूर्णिमा 2022
अश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चंद्रमा सबसे प्यारा
बिखेर कर अपनी चांदनी दे हमको
वो अपना आशीर्वाद
ये है हमारी कामना इस साल
शुभ शरद पूर्णिमा 2022

Sharad Purnima Wishes
नेह लुटाती चांदनी, कर सोलह श्रृंगार
धवल चारू चन्द्र किरणे, अमृत बरसा रहे आज
शीतल, उज्जवल रश्मियां, मंत्रमुग्ध कर रही महारास
प्रेम को पूर्ण करती सुखभरी है आज की रात
शरद पूर्णिमा की रात लेकर
आती है अपने साथ अमृत
वर्षाजो भर देती है हमारे जीवन
को सुख और समृद्धि से आशा
है ये त्योहार आपके जीवन में
नई उमंग लेकर आए
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
हाथ में चांद जहां आया मुकद्दर चमका
सब बदल जाएगा किस्मत का लिखा जाम उठा।
