लाइफस्टाइल

Happy Sharad Purnima Wishes Images 2022: इन शानदार मैसेज और कोट्स के जरिए अपनों को कहें हैप्पी शरद पूर्णिमा 2022

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 02:08 PM IST

Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: शरद पूर्णिमा इस बार 9 अक्टूबर को मनाई जाएगी। आश्विन मास की ये पूर्णिमा बेहद ही खास मानी जाती है। इन शानदार मैसेज, कोट्स के जरिए अपनों को कहें हैप्पी शरद पूर्णिमा।

Image

Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Images: शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को भेजें ये शानदार मैसेज

Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आश्विन मास की पूर्णिमा को ही शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा आसमान से पावन अमृत बरसाता है। उत्तर और मध्य भारत में शरद पूर्णिमा की रात में खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखी जाती है और फिर उस खीर को अगले दिन सुबह ग्रहण किया जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन लोग विधिवत पूजा करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई भी देते हैं। यहां देखें शरद पूर्णिमा के शानदार मैसेज.

हैप्पी शरद पूर्णिमा 2022: Happy Sharad Purnima 2022 Wishes In Hindi

1. शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है

और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है

आशा है इस रात आप सभी पर

चन्द्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

2. शरद पूर्णिमा का चांद आपको मुबारक हो

इस साल की ठंड की शुरुआत मुबारक हो

चंद्रमा का आशीर्वाद आप पर जमकर बरसे

शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार!

3. शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है

अपने साथ अमृत वर्षा, जो भर देती है

हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से

आशा है ये त्योहार आपके

जीवन मे नयी उमंग लेकर आए।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

4. शरद पूर्णिमा पर परिवार समेत करें खीर का प्रसाद ग्रहण

सुख समृद्धि की और धन वैभव की हो वर्षा

हैप्पी शरद पूर्णिमा 2022

5. शरद पूर्णिमा का चंद्रमा होता है लुभावना

पूरी करें आपकी सभी मनोकामना

मां लक्ष्मी का भरपूर आशीर्वाद बरसे

शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाइयां

शुभ शरद पूर्णिमा 2022

6. आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं

चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले न समाएं

सर नवा कर अपना जीवन को समृद्ध बनाएं

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

7. शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर

बरसे देवताओं का प्यार और आशीर्वाद

बनकर चन्द्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार

शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार!

Happy Sharad Purnima 2022

मां लक्ष्मी सुख और समृद्धि प्रदान करें!

Happy Sharad Purnima 2022

9. हो आप पर धन की वर्षा अपार

मिले सुख समृद्धि बेशुमार

हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा

मिले जीवन में खुशियां बेशुमार।

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं...

10. आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला

इस दिन चमके चंद्रमा सबसे हसीन-प्यारा

बिखेर कर चांदनी दे हमको वो आशीर्वाद

यही है कामना मेरी और यही मेरी फरियाद

शुभ शरद पूर्णिमा 2022

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article