लाइफस्टाइल

Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Images, Quotes: शरद पूर्णिमा पर इन खास मैसेज से दें शुभकामनाएं संदेश, भेजें ये तस्वीरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:22 PM IST

Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: शरद पूर्णिमा 2022 इस साल 9 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा को अश्विन पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन चांद की किरणें अमृत समान होती है। इस मौके पर आप अपने करीबियों को बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Image

Sharad Purnima 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • शरद पूर्णिमा इस साल नौ अक्टूबर (रविवार) को है।
  • शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है।
  • शरद पूर्णिमा पर करीबियों को बधाई दे सकते हैं।

Happy Sharad Purnima 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: अश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा इस साल नौ अक्टूबर (रविवार) को है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं में होता है। इस दिन चांद से जो किरणें निकलती हैं, वह अमृत के समान होती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी धरती में भ्रमण करती हैं और घर-घर जाती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2022) के दिन घर में दूध से खीर बनाई जाती है। खीर को चंद्रमा की रोशनी दिखाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार चांद की किरणें खीर पर पड़ने से इसके गुण काफी बढ़ जाते हैं। खीर को अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। इस दिन भगवान शिव-पार्वती और भगवान कार्तिकेय की भी पूजा होती है। अगर पूर्णिमा का व्रत करते हैं तो इस दिन कथा जरूर सुनें। शरद पूर्णिमा के पावन मौके पर आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों को खास अंदाज में बधाई दे सकते हैं।

Happy Sharad Purnima 2022 wishes

शरद पूर्णिमा के ओ चन्दा

तुमको खीर खिलाऊंगी

दूध गाय का लाकर उसमें

चावल खूब पकाऊँगी

चीनी, मेवा शहद डाल कर

आंगन में ले आऊँगी

अमृत टपका देना उसमें

तब मैं भोग लगाऊंगी

ठाकुर जी को अर्पण करके

पावन खीर खिलाऊंगी।

(सरोजिनी कुलश्रेष्ठ)

ऊंघ रहे हैं तारे

सिहरी सरसी

ओ प्रिय कुमुद ताकते

अनझिप क्षण में

तुम भी जी लो ।

सींच रही है ओस

सींच रही है ओस

हमारे गाने

घने कुहासे में

झिपते चेहरे पहचाने।

Sharad-Purnima-Wishes-2022

Sharad Purnima Wishes

अश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है

निराला इस दिन चमके चंद्रमा सबसे

प्यार बिखेर कर अपनी चांदनी दे हमको

वो अपना आशीर्वाद ये है कामना इस साल, हर साल

शरद पूर्णिमा 2022 की शुभकामनाएं।

शरद पूर्णिमा का चंद्रमा होता है लुभावना

पूरी करें आपकी सभी मनोकामना

मां लक्ष्मी का भरपूर आशीर्वाद बरसे

शुभ शरद पूर्णिमा 2022

Sharad Purnima Wishes

Sharad Purnima Wishes

शरद पूर्णिमा की रात है सबसे सुन्दर

इसमें बरसे है देवताओं का प्यार और आशीर्वाद

बनकर चन्द्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार

आपके लिए शुभ हो शरद पूर्णिमा त्यौहार

बरसी

शरद चांदनी

मेरा अन्तः स्पन्दन

तुम भी क्षण-क्षण जी लो!

चांद सी शीतलता शुभ्रता कोमलता

उदारता प्रेमलता आपको और

आपके परिवार को प्रदान हो

शुभ शरद पूर्णिमा 2022

'ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:'

शरद पूर्णिमा का चाँद आप सभी के जीवन से अंधकार को दूर करें। आपके घर एवं आंगन को खुशी, शांति एवं समृद्धि की चांदनी से आच्छादित करें। सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article