लाइफस्टाइल

Happy Sakat Chauth 2023 Wishes Images, Quotes: वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि..भक्तिमय कोट्स और विशेज भेज अपनों को दें सकट चौथ की शुभकामनाएं

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 10, 2023, 06:18 AM IST

Happy Sakat Chauth 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: आज यानी 10 जनवरी 2023, मंगलवार को सकट चौथ का व्रत है। इस दिव विधि विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने व चंद्र देव की विधिवत पूजा करने व अर्घ्य देने से सभी कष्टों का निवारण होता है तथा संतान संबंधी सभी समस्याओं का अंत होता है। इस मौके पर आप अपनों को भक्तिमय विशेज, कोट्स, मैसेजेस व फोटोज भेजकर सकट चौथ की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

इन कोट्स, विशेज, मैसेजेस से दें सकट चौथ 2023 की शुभकामनाएं

Happy Sakat Chauth 2023 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: सनातन धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व है। प्रत्येक वर्ष माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ मनाया (Sakat Chauth 2023) जाता है। आज यानी 10 जनवरी 2023, मंगलवार को सकट चौथ का पावन पर्व है। इसे संकष्टी चतुर्थी, विनायक चतुर्थी, वक्रतुण्डी चतुर्थी और तिलकुटा पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इसे सभी संकष्टी चतुर्थी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ माना (Sakat Chauth Wishes)जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में आने वाली सभी संकटों का नाश होता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु व उसके जीवन में आने वाले सभी संकटों का नाश करने के लिए निर्जला उपवास (Sakat Chauth Wishes In Hindi) रखती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन व्रत कर गौरी पुत्र भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है तथा संतान के जीवन में आने वाले सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है।

रामायण व महाभारत काल में इस व्रत का उल्लेख किया गया है। शिव पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार सकट चौथ का व्रत मां पार्वती ने कार्तिकेय से मिलने व भगवान शिव ने माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए (Sakat Chauth Quotes In Hindi) किया था। इस चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। ध्यान रहे बिना चंद्रदेव के दर्शन के पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती। सकट चौथ के अवसर पर हम आपके लिए शानदार विशेज, कोट्स और शायरी लेकर आए हैं, जिसे आप अपने दोस्तों, करीबियो व सगे संबंधियों को भेज शुभकामनाएं दे सकते हैं। तथा उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना कर सकते हैं।

Happy Sakat Chauth 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Messages in Hindi

Happy Sakat Chauth 2023, संकट हरो सबके गणेश..

संकट हरो सबके गणेश, बस यही है कामना,

जब-जब आए संकट में भक्त हाथ देकर थामना।

सकट चौथ 2023 की शुभकामनाएं

दुख दर्द का नाश...

कर दो हमारे जीवन से दुःख-दर्द का नाश,

चिंतामन कर दो कृपा पूरण कीजिए काज।

सकट चौथ 2023 की शुभकामनाएं

Happy Sakat Chauth 2023

विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा...

भगवान श्री गणेश की कृपा

बनी रहे आप पर हर दम

हर कार्य में सफलता मिले

जीवन में न आये कोई गम

सकट चौथ 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Sakat Chauth 2023 Quotes In Hindi, इन कोट्स से दें सकट चौथ की शुभकामनाएं

वक्रतुण्ड महाकाय....

वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ,

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।

सकट चौथ की शुभकामनाएं 2023

गणपति बप्पा मोर्या....

कोई देवा कहे कोई चिंतामणी,

कोई बाप्पा कहे जो है दिलका धनी,

तेरे चरणों में जो शिर्ष रखता है वो,

है फिकर उसको किसकी रे मौर्या

गणपति बाप्पा मोर्या

Happy Sankasthi Chaturthi 2023

खुशियों का हो बसेरा....

गणपति जी का सर पर हाथ हो, हमेशा उनका साथ हो,

खुशियों का हो बसेरा, करे शुरुआत बप्पा के गुणगान से मंगल फिर हर काम हो!

सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं 2023

संकष्टी चतुर्थी की शुभकामनाएं....

विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे

संकष्टी चतुर्थी 2023 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Sakat Chauth Messages, भक्तिमय मैसेजेस से दें अपनों को सकट चौथ की शुभकामनाएं

खुशी आपके लिए तरसे...

धरती पर बारिश की बूंदे बरसें,

आपके ऊपर अपनों का प्यार बरसे,

गणेश जी से बस यही दुआ है,

आप खुशी के लिए नहीं, खुशी आपके लिए तरसे।

सकट चौथ 2023 की शुभकामनाएं

विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का मंत्र....

वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ,

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।

सकट चौथ 2023 की शुभकामनाएं

तेरा मनमोहक चेहरा....

देख कर तेरा मनमोहक चेहरा, सुध-बुध खो गया मेरे ईश्वर,

मन करता है मैं जीवनभर तेरी भक्ति में खो जाऊं मेरे ईश्वर।

संकष्टी चतुर्थी 2023 की शुभकामनाएं।

Happy Sakat Chauth 2023 Status Whatsapp Messages, हैप्पी सकट चौथ 2023 के स्टेटस और मैसेजेस

दुख दर्द का नाश....

कर दो हमारे जीवन से दुःख दर्दों का नाश,

चिंतामन कर दो कृपा पूरण सबके काज।

लंबोदराय सकलाय....

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।

नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

हैप्पी सकट चौथ 2023

अमेयाय च हेरंब....

अमेयाय च हेरंब परशुधारकाय ते।

मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।

सकट चौथ 2023 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

ऊपर दिए इन शानदार व भक्तिमय विशेज, कोट्स और मैसेजेस को भेज आप अपनों को सकट चौथ की बधाई दे सकते हैं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना कर सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article