लाइफस्टाइल

Ram Navami 2024 Wishes, Messages, Quotes: रामनवमी की बधाई देने के लिए अपनों को भेजें ये खास संदेश, बनी रहेगी प्रभु श्रीराम की कृपा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 17, 2024, 11:55 AM IST

Ram Navami 2024 Wishes, Messages, Quotes: आज रामनवमी है। ये हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ऐसे में अपनों को रामनवमी की बधाई देने के लिए भेजें ये बधाई संदेश।

Image

Happy Ram Navami

Ram Navami 2024 Wishes, Messages, Quotes: प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर झाकियां निकाली जाती है और मंदिर को खूब सजाया जाता है। राम नवमी हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। राम नवमी के मौके पर कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस त्योहार की सबसे ज्यादा धूम अयोध्या में देखने को मिलती है। अयोध्या रामलला का जन्म स्थान है। ऐसी मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से राम लला की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। श्री राम के जन्मोत्सव के मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को Whatsapp, Instagram और Facebook पर शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को रामनवमी की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं।

Ram Navami 2024 Wishes, Messages, Quotes in hindi

श्री राम जी की कृपा सदा बनी रहे

उनका आशीर्वाद हमेशा बरसता रहे

यही हमारी दिल से कामना है।

राम नवमी की शुभकामनाएं

Ram Navami 2024 Wishes

Ram Navami 2024 Wishes

जिनके मन में श्री राम है,

भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया

संसार में उसका कल्याण है।

राम नवमी की शुभकामनाएं

राम जी की सवारी, निकली है सज-धज के

राम जी की लीला है बेहद न्यारी-न्यारी

श्री राम का नाम है सदा सुखदायी और हितकारी।

आप सभी को हैप्पी राम नवमी

श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन

हरण भवभय दारुणाम

नवकंज लोचन, कंज मुख कर

कंज, पद कंजारुणम।

आपको और आपके परिवार को राम नवमी की शुभकामनाएं

Ram Navami Shayari 2024

Ram Navami Shayari 2024

गुणवान तुम बलवान तुम,

भक्तों को देते हो वरदान तुम,

भगवान तुम हनुमान तुम,

मुश्किल को कर देते आसान तुम।

Happy Ram Navami 2024

नवमी तिथि मधुमास पुनिता

शुक्ला पक्ष अभिजीत नव प्रीता

मध्य दिवस अति शीत ना गामा

पवन काल लोक विश्रामा

राम नवमी 2024 की शुभकामनाएं

Ram Navami quotes

Ram Navami quotes

राम आपके जीवन में प्रकाश लायें

राम आपके जीवन को सुंदर बनायें

मिटाएं अज्ञान का अंधकार

आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आये

Happy Ram Navami 2024

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article