Kiss Day 2024 Wishes For Girlfriend: आज वैलेंटाइन वीक का 7वां दिन है और दुनियाभर में इसे किस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। कपल्स के लिए किस डे (Kiss Day 2024) वैलेंटाइन वीक के सबसे खास दिनों में से एक होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को किस कर उनके प्रति अपना प्या और स्नेह जताते हैं। किस डे सेलिब्रेशन वैलेंटाइन वीक से ठीक एक दिन पहले होता है। इसके साथ ही कपल्स वैलेंटाइन डे की तैयारियों में जुट जाते हैं। किस डे के मौके पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए कपल्स एक-दूसरे को किस करने के साथ साथ गिफ्ट्स भी देते हैं। लेकिन जो लोग अपनी दिलरुबा से दूर बैठे होते हैं उनके लिए इस दिन को साथ में सेलिब्रेट कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए किस डे के कुछ बेहतरीन मैसेज लेकर आए हैं जिसके जरिए आप अपने दिल की बात अपनी महबूबा से आसानी से कह सकते हैं। यहां देखें किस डे की शायरी, किस डे लव मैसेज, किस डे कोट्स, किस डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड, किस डे कोट्स।
1- आज प्यार का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है,
इसलिए चाहते हैं आपसे एक किस मांगना ,
और आज तो मांगने का बहाना भी है।
Happy Kiss Day 2024

kiss day wishes for Girlfriend
2- मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो,
एक नई शुरुआत का पैगाम हो,
मिले तेरे होंठ मेरे होठों से ऐसे,
जैसे मेरे होंठ तेरे और तेरे होंठ मेरे नाम हो।
Happy Kiss Day 2024
3-आपकी मोहब्बत में हम कुछ ऐसा कर जाएंगे
इन फिजाओं में खुशबू बनकर बिखर जाएंगे
तुम मुझे भूलना चाहो तो अपनी सांसो को रोक लेना
सांस जो लोगे तो हम दिल में उतर जाएंगे।
Happy Kiss Day 2024 My Love
4-काश मेरे होठ तेरे होठों को छू जाएं,
देखूं जहां बस तेरा ही चेहरा नजर आए,
हो जाए हमारा रिश्ता कुछ ऐसा,
होंठों के साथ हमारा दिल भी जुड़ जाए।
Happy Kiss Day 2024 Sweetheart

Kiss Day shayari for wife
5-मेरे प्यार का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है,
इसलिए चाहते हैं आपसे एक Kiss मांगना,
आज तो मांगने का बहाना भी है।
Happy Kiss Day 2024 Jan
6-प्यार में जज्बात दिखाने का Kiss एक तरीका है
ये हुनर भी हमने आपसे ही सीखा है
जब भी परेशान हुई मैं जिंदगी में
आपने ही हाथ मेरा थामा है
ये Kiss डे तो प्यार जताने का सिर्फ एक बहाना है।
Happy Kiss Day
7-मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो,
जिंदगी एक नई शुरुआत का पैगाम हो,
मिले तेरे होठ मेरे होठों से ऐसे,
जैसे क्षितिज में मिलन सुबह और शाम का हो।
Happy Kiss Day 2024

Happy Kiss Day 2024
8-हम आपको कुछ इस तरह चाहते हैं
हर पल आपके ही करीब आना चाहते हैं
आप मानें या न मानें इस सच को
Kiss day के दिन आपको अपना बनाना चाहते हैं।
Happy Kiss Day 2024
