एजुकेशन

Sydani Fellowship क्या है? ग्रेजुएट्स उम्मीदवारों को क्या होगा फायदा, जानें एक क्लिक से

Sydani Fellowship Program 2027: युवा ग्रेजुएट्स के लिए मैनेजमेंट कंसल्टिंग के क्षेत्र में काम सीखने और प्रैक्टिकल का ज्ञान हासिल करने का अच्छा मौका है। Sydani Fellowship Program 2027 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

Image

सिदानी फेलोशिप प्रोग्राम 2027

Sydani Fellowship Program 2027: युवा ग्रेजुएट्स के लिए मैनेजमेंट कंसल्टिंग के क्षेत्र में काम सीखने और प्रैक्टिकल का ज्ञान हासिल करने का अच्छा मौका है। Sydani Fellowship Program 2027 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यह पांच महीने का कार्यक्रम जनवरी 2027 से शुरू होगा और अबूजा (Abuja), नाइजीरिया में आयोजित किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 है।

कौन आवेदन कर सकता है?

उम्मीदवारों के पास फर्स्ट क्लास या 'सेकंड क्लास अपर डिग्री' होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास 'सेकंड क्लास लोअर' या 'थर्ड क्लास डिग्री' है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास मास्टर डिग्री हो।

उम्मीदवारों को मल्टीफंक्शनल होना चाहिए, इसके अलावा बातचीत करने, समस्याओं को सुलझाने और चीजो को व्यवस्थित करने का कौशल भी होना चाहिए।

फेलोशिप में क्या सीखने को मिलेगा?

चयनित फेलो को Sydani के कंसल्टेंट्स के साथ रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट वर्क और अनुभवी लोगों से मेंटरशिप शामिल है। इससे प्रतिभागियों को समस्या समाधान, क्रिटिकल थिंकिंग, टीमवर्क, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन जैसी स्किल्स विकसित करने का मौका मिलेगा।

फेलोशिप के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। कार्यक्रम पूरी तरह ऑन-साइट है और अबूजा में ही करना होगा। कंपनी की ओर से रहने या दूसरे शहर से अबूजा आने-जाने के लिए relocation support नहीं दिया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए आप Sydani Fellowship 2027 आवेदन पोर्टल पर जा सकते हैं। Official Portal

कैसे होगा चयन?

चयन की शुरुआत ऑनलाइन आवेदन से होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Computer-Based Test (CBT) देना होगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को दो चरणों के इंटरव्यू देना होगा। सभी चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को फेलोशिप ऑफर दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article