Happy Kiss Day 2024 : फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है। वैलेंटाइन वीक में हर दिन अलग अलग नामों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है जो वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होती है। वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले किस डे सेलिब्रेट किया जाता है। 13 फरवरी को हर साल किस डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हर साल 13 फरवरी को ही किस डे क्यों मनाया जाता है आज हम आपको इस आर्टिकल में किस डे के इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।
कब और क्यों मनाते हैं किस डे?
वैलेंटाइन वीक में हर साल 13 तारीख को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े और शादीशुदा लोग अपने पार्टनर को को प्यार से किस करते हैं और स्नेह और प्रेम का एहसास दिलाते हैं। पार्टनर के प्रति स्नेह और प्यार जताने के लिए आप अपनी महबूबा को हाथों, माथे, गाल पर किस कर सकते हैं। यह दिन हर कपल्स के लिए बेहद खास होता है।
किस डे का इतिहास
वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को किस डे सेलिब्रेट किया जाता है। प्यार करने वाले जोड़े इस दिन एक दूसरे को किस करके अपने प्यार को व्यक्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि किस करने से रिश्ते में प्यार और स्नेह बढ़ता है। ऐसा कहा जाता है कि किस की शुरुआत 6वीं शताब्दी में फ्रांस में हुई थी। यहां पर कपल्स एक दूसरे के साथ डांस करके अपने प्यार को व्यक्त करते थे और डांस खत्म होने के बाद एक दूसरे को किस करते थे। इसके अलावा एक और कहावत ये है कि है रूस में शादी के दौरान वचन लेते समय किस करने की शुरुआत हुई थी।
किस डे विशेज
उसके लबों को चूमते वक्त,
जब वो नजरों को झुकाती है,
दिल का हाल अजीब सा होता है,
जब वो हौले से मुस्कुराती है।
हैप्पी किस डे 2024

Happy Kiss day
आज प्यार का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है,
इसलिए चाहते हैं आपसे एक किस मांगना ,
और आज तो मांगने का बहाना भी है।
हैप्पी किस डे 2024

Kiss day wishes
काश मेरे होठ तेरे होठों को छू जाए,
देखूं जहां बस तेरा चेहरा नजर आए,
हो जाए हमारा रिश्ता कुछ ऐसा,
होठों के साथ हमारा दिल भी जुड़ जाए।
हैप्पी किस डे 2024
