एजुकेशन

UPESSC Principal Exam City Slip 2026: प्राचार्य भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 24 को एग्जाम, 21 सितंबर से एडमिट कार्ड

UPESSC Principal Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राचार्य भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना चेक कर सकते हैं।

Image

प्राचार्य भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी

UPESSC Principal Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राचार्य भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में कुल 813 पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें सिटी स्लिप

उम्मीदवार सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं। होमपेज पर प्राचार्य भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके अपनी परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना देखें और उसे डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे भी समय पर डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें। प्राचार्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

817 आवेदन, 813 अभ्यर्थी पात्र

आयोग के अनुसार प्राचार्य भर्ती के लिए कुल 817 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन पत्रों की जांच के बाद इनमें से 813 उम्मीदवार पात्र पाए गए हैं। यही उम्मीदवार 24 सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।

24 सितंबर को लिखित परीक्षा

UPESSC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्राचार्य भर्ती की लिखित परीक्षा 24 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी।

111 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश के एडेड सहशिक्षा और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के कुल 111 रिक्त पद भरे जाएंगे। आयोग ने इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत जारी किया था। भर्ती का नोटिफिकेशन 21 जुलाई 2026 को जारी हुआ था। आवेदन की अंतिम तारीख पहले 20 अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 27 अगस्त 2026 कर दिया गया था।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। यह केवल परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना है। आयोग के अनुसार वास्तविक एडमिट कार्ड 21 सितंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को वैध एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article