देश

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

सीएम योगी किशाऊ परियोजना पर बैठक के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस पर एमओयू पर हस्ताक्षर होने है। समझा जाता है कि इस बैठक में शाह से उनकी यूसीसी पर चर्चा हो सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है।

Image

यूपी में 2027 में होंगे विधानसभा चुनाव।

UCC News: समान नागरिक संहिता (UCC) पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयान के बाद सियासत में हलचल मचना शुरू हो गई है। इस पर राजनीतिक दलों का समर्थन और विरोध भी सामने आने लगा है। इन सबके बीच दिल्ली में मंगलवार को गृह मंत्री शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मुलाकात हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच यूपी में यूसीसी लागू करने पर चर्चा हो सकती है। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक दिल्ली के कर्तव्य भवन में होगी।

दरअसल, सीएम योगी किशाऊ परियोजना पर बैठक के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस पर एमओयू पर हस्ताक्षर होने है। समझा जाता है कि इस बैठक में शाह से उनकी यूसीसी पर चर्चा हो सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में यूसीसी को लेकर समिति के गठन या उसका मसौदा तैयार करने के बारे में चर्चा हो सकती है, ताकि दोबारा सरकार बनने पर राज्य में यूसीसी लागू किया जा सके। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में यूसीसी पहले ही लागू हो चुका है।

उत्तराखंड में फरवरी 2024 से लागू है UCC

माना जा रहा है कि इस मुलाकात में राज्य में यूसीसी पर आगे बढ़ने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनाने पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है। उत्तराखंड में फरवरी 2024 में कानून पास होने के बाद यहां यूसीसी पूरी तरह लागू है। अन्य भाजपा शासित राज्य गुजरात, असम और मध्य प्रदेश ने यूसीसी से जुड़े विधेयक पास कर लिए हैं, जो अभी राष्ट्रपति की अनुमति और अधिसूचना की प्रक्रिया में हैं। शाह ने कहा है कि 2029 से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू करने का लक्ष्य है।

NDA शासित राज्यों में UCC लागू करने की बात

यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। दरअसल, शाह ने कहा है कि 2029 से पहले NDA शासित सभी राज्यों में यूसीसी लागू करेगी। शाह के इस बयान के बाद देश की सियासत गर्मा गई है। 2029 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसे भाजपा के एक बड़े राजनीतिक दांव के रूप में देखा जा रहा है। तो वहीं, कांग्रेस, सपा सहित इंडिया ब्लॉक के कई दलों ने UCC लागू करने वाले शाह के बयान का विरोध किया है।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कल, अमेरिकी सांसद की रूस के साथ भारत को भी झटके की तैयारी...बच्चों को लेकर मेटा और भारत सरकार में बातचीत

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा