एजुकेशन

KBC में अमिताभ ने पूछा पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा सवाल, क्या आपको मालूम है जवाब?

KBC Trending GK QUIZ: कौन बनेगा करोड़पति 18 के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा सवाल पूछा। हॉट सीट पर बैठे दो धुरंधर इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। क्या आपको इसका सही जवाब मालूम है-

Image

KBC में पूछा गया पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा सवाल

KBC Trending GK QUIZ: कौन बनेगा करोड़पति 18 के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा सवाल पूछा। हॉट सीट पर बैठे दो धुरंधर इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान KBC 18 के मंच पर पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने दोनों से इतिहास से जुड़ा ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर अक्षय कुमार भी कुछ पल के लिए कन्फ्यूज हो गए। खास बात यह रही कि सवाल सम्राट पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा था और अक्षय खुद 2022 में उनकी भूमिका निभा चुके हैं।

इस पूरे मामले को इसलिए भी दिलचस्प माना जा रहा है क्योंकि अक्षय कुमार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा चुके हैं। फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर भी नजर आई थीं। फिल्म रिलीज के समय अक्षय ने पृथ्वीराज चौहान के इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में अधिक प्रमुखता से पढ़ाए जाने की बात भी कही थी।

ये था सवाल

अमिताभ बच्चन ने सवाल किया- “तराइन की पहली लड़ाई में किस भारतीय शासक की विजय हुई थी?” सवाल सुनकर अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों ही कुछ देर सोचते नजर आए। सैफ ने भी माना कि उन्होंने बैटल ऑफ तराइन के बारे में नहीं सुना है। इसके बाद अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने ट्रेन टू बुसान के बारे में तो सुना है, लेकिन बैटल ऑफ तराइन के बारे में जानकारी नहीं है।

क्या है सही जवाब

तराइन की पहली लड़ाई में किस भारतीय शासक की विजय हुई थी? तो सही जवाब होगा- पृथ्वीराज चौहान। तराइन की पहली लड़ाई भारतीय मध्यकालीन इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में गिनी जाती है। यह युद्ध 1191 ईस्वी में पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के बीच हुआ था। इस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान की सेना ने मुहम्मद गोरी को पराजित किया था। इसके एक साल बाद 1192 में तराइन की दूसरी लड़ाई हुई, जिसमें मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित किया।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article