लाइफस्टाइल

Happy Friendship Day Wishes for Wife: लाइफ पार्टनर ही नहीं बेस्ट फ्रेंड भी होती है पत्नी, अपनी वाइफ को खास अंदाज में दें मित्रता दिवस की शुभकामनाएं

Friendship Day 2025 Wishes for Wife, Friendship Day Quotes for love: हर साल की तरह इस साल भी आज अगस्त महीने के पहले रविवार को मित्रता का खास दिन फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास दिन पर आप अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें पत्नी के लिए फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश, शायरी, कोट्स, स्टेटस हिंदी में।

Image

फ्रेंडशिप डे विशेज फॉर वाइफ इन हिंदी, पत्नी को फ्रेंडशिप डे की शउभकामनाएं (Photo: Freepik)

Friendship Day Wishes for Wife in Hindi: पत्नी किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे खूबसूरत अध्याय होता है। एक इंसान तभी मुकम्मल होता है जब उसके साथ उसे ढेर सारा प्यार करने वाली पत्नी हो। पत्नियां अपनी खुशी को दरकिनार कर हमारे लिए हर वो काम करती हैं जिससे हमें खुशी मिले। पत्नी ही किसी इंसान के जीवन की सबसे बड़ी राजदार और सबसे अच्छी दोस्त होती है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे के मौके पर पत्नी को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना तो बनता ही है। यहां देखें फ्रेंडशिप डे विशेज शायरी, कोट्स फॉर वाइफ हिंदी में:

Happy Friendship Day Shayari Status for Wife in Hindi | Happy Friendship Day Darling

1. आसमान हमसे अब नारा हैं,

तारों का गुस्सा बेहिसाब हैं,

वो सब हमसे जलते हैं क्योंकि

चाँद से बेहतर दोस्त हमारे पास है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे माई वाइफ

2. तुम मेरे हमराज हो और

मेरे लिए बहुत खास हो,

सारी दुनिया बेमानी है दोस्त

जब तुम मेरे साथ हो।

फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं माई लव

3. दोस्ती को प्यार बना दिया तुमने,

साथ चल के दिल से लगा लिया तुमने,

मैं खुश हूं कि ऐसा प्यार मिला

जिसमें एक दोस्त पा लिया हमने!

Happy Friendship Day My Love

4. मेरे सारे सीक्रेट्स तुम्हें पता हैं किसी के सामने उगलना मत,

जरा तारीफ कर दूं तुम्हारी तो ज्यादा उछलना मत,

तुम्हारे साथ गप्प मारना दुनिया का सबसे प्यारा काम है,

स्नेहीजनों की लिस्ट में सबसे ऊपर तुम्हारा ही नाम है.

फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं

5. कशिश भी है एक अलग ख़ुमार भी है

तेरे मेरे दरमियान दोस्ती है और प्यार भी है,

कितनी खूबसूरत है ज़िन्दगी मेरी

प्यार से दोस्ती है और दोस्ती से प्यार भी है!!

हैप्पी फ्रेंडशिप डे माई वाइफ़

Happy Friendship Day Messages for Wife in Hindi

6. मोहब्बत का सीरप हो तुम,

टेंशन का कैप्सूल हो तुम,

आफत का इंजेक्शन हो तुम,

पर क्या करें झेलना पड़ता है,

क्योंकि दोस्ती का ऑक्सीजन हो तुम।

फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं

7. हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी दोस्ती तुम्हारे साथ है। तुम न केवल मेरी पत्नी हो, बल्कि मेरी सबसे करीबी दोस्त भी हो।

फ्रेंडशिप डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!

8. अपनी दोस्ती का बस इतना सा असूल है,

जो तू कुबूल है तो तेरा सब कुछ कुबूल है।

Happy Friendship Day !

9. फूल की शुरुआत कली से होती है,

ज़िन्दगी की शुरुवात जान से होती है,

प्यार की शुरुआत होती है दोस्ती से,

और दोस्ती की शुरुआत आपसे होती है!!

Love You & Happy Friendship Day

10 . आप नहीं आपकी बातें भी प्यारी हैं,

आप सिर्फ मोहब्बत नहीं दोस्त भी हमारी हैं,

खुदा से बस इतनी गुज़ारिश है

जुदा ना करना आपसे क्योंकि आप जान हमारी हैं।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे माई वाइफ़

मैत्री दिवस, मित्रता दिवस या फ्रेंडशिप डे की इन शुभकामनाओं से आप अपनी पत्नी का दिल जीत सकते हैं। ये संदेश आपकी पत्नी को यह भी बताएंगे कि वो आपके लिए कितना मायने रखती हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article