लाइफस्टाइल

Happy Friendship Day 2025 Hindi Shayari, Wishes: एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों.., इन शायरियों से दोस्त को कहैं हेप्पी फ्रेंडशिप डे, मनाएं मित्रता दिवस का जश्न

Happy Friendship Day 2025 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: वैसे तो साल का हर दिन ही दोस्तों के लिए होता है लेकिन दोस्तों के लिए एक खास दिन बनाया गया है जिसे फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2025) के रूप में हर साल सेलिब्रेट किया जाता है।

Image

फ्रेंडशिप डे की शायरी, दोस्तों को शायराना अंदाज में कहें हैप्पी फ्रेंडशिप डे

Happy Friendship Day 2025 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: दोस्ती कहने को तो एक शब्द है लेकिन यही एक शब्द जिंदगी का सबसे कीमती खजाने के समान है। यह उस रिश्ते को बयां करता है जो भले खून से ना जुड़ा हो, लेकिन हर खुशी और गम, हर सफलता और हार, हर मश्किल और आसान सफर का हमसफर होता है। इसी दोस्ती का जश्न मनाने के लिए एक खास दिन भी तय है। यह दिन है मित्रता दिवस यानी फ्रेंडशिप डे का। हर साल फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह दिन हमें मौका देता है कि हम अपने दोस्त को बता सकें कि हमारी जिंदगी में उसकी क्या अहमियत है।

फ्रेंडशिप डे के दिन अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के साथ ही हम उन तक अपने दिल की बात भी पहुंचा सकते हैं। ये तो बताने की जरूरत नहीं है कि हाल-ए-दिल बयां करने का सबसे शानदार तरीका शायरी है। तो अगर आप फ्रेंडशिप डे पर अपने जिगरी यार को विश करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैँ। यहां देखें फ्रेंडशिप डे की शुभकामना शायरी हिंदी में:

13

Photo Source: Freepik

Happy Friendship Day Wishes Shayari in Hindi | Friendship Day Shayari for best friend

1. तेरी दोस्ती है सबसे खास,

जैसे गुलाबों में हो प्यार की बास।

हर पल रहे तू पास मेरे,

तू ही है मेरा दिल का एहसास।

Happy Friendship Day 2025

2. तेरे बिना जिंदगी अधूरी सी लगे,

तेरे साथ हर पर प्यारा लगे,

ऐ दोस्त तू हमेशा यूं ही साथ रहे,

याराना हमारा हर दिन बढ़ता रहे।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

3. तुझको हम रोज चिढ़ाएंगे,

नाराज हो तो मनाएंगे,

गलती हो तो कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाएं,

दोस्ती तेरे साथ हम हमेशा निभाएंगे।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त

Happy Friendship Day Shayari

4. दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,

दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का,

ये कोई पल भर की जान-पहचान नहीं,

दोस्ती वादा है उम्रभर निभाने का।

Happy Friendship Day 2025

10

मित्रता दिवस की शुभकामनाएं (Photo: Freepik)

5. दोस्ती वो एहसास है जो मिटता नहीं,

दोस्ती वो रिश्ता है जो झुकता नहीं,

ये वो साथ है जो उम्र भर चलता है,

और ये वो प्यार है जो कभी रुकता नहीं।

मित्रता दिवस की शुभकामनाएं भाई

6. तेरे साथ बिताया हर पल अनमोल और यादगार है,

तेरी बातें हमेशा ख़ास हैं,

तू मेरा सबसे प्यारा यार है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे यारा

Friendship Day Shayari in Hindi

7. जिंदगी हर पल कुछ खास नहीं होती,

फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती,

मिलना हमारी तकदीर में था वरना,

ऐसी प्यारी दोस्ती कभी आम नहीं होती।

Happy Friendship Day

1

मित्रता दिवस 2025 की शुभकामना शायरी (Photo: Freepik)

8. तेरी दोस्ती मेरी जिंदगी का सहारा,

तेरा साथ मुझे सबसे प्यारा,

दुआ है ये मेरी तू हमेशा खुश रहे यारा।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे दोस्त

9. बचपन की यादें हो या कॉलेज की बात,

तेरी दोस्ती है हर जज़्बात के साथ।

तेरे बिना अधूरी सी लगे ज़िंदगी,

साथ तेरा है सबसे बड़ी बंदगी।

Happy Friendship Day 2025

friendship day wishes hindi shayari

10. तेरी मुस्कान में बसती है मेरी खुशी,

तेरी बातें हैं जैसा खुशियां बिखरेने वाली जादू की छड़ी.

तेरा साथ मेरे लिए खुदा की नेमत.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे यारा

11. हर मोड़ पर तेरा साथ मिला,

हर मुश्किल में तू मेरे साथ चला।

तेरी यारी का ये असर है प्यारा,

तू ही है दोस्त सबसे न्यारा।

Happy Friendship Day Dear Friend

हमेशा याद रखें कि इस दौड़ती भागती जिंदगी में फ्रेंडशिप डे हमें मौका देता है कि हम अपने जिगरी यार को शुक्रिया कह सकें। उसका आभार जताते हुए उसे बताएं कि उशके होने से आपकी जिंदगी कितनी रंगीन है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article