Happy Friendship Day 2025 Wishes for Best Friend in Hindi: यूं तो जहां चार यार मिल जाएं वहीं माहौल गुलजार हो जाता है, फिर भी दोस्ती के जश्न में चार चांद लगाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। फ्रेंडशिप डे के लिए प्रत्येक वर्ष अगस्त का पहला रविवार तय है। आज वही खास दिन है। यह दिन हमें मौका देता है कि जिन दोस्तों की वजह से हमारी जिंदगी की हर सुबह निराली और हर शाम रंगीन है, उन्हें साथ निभाने के लिए शुक्रिया कहा जाए। वैसे दोस्ती में सॉरी और थैंकयू जैसी चीजें नहीं होती हैं, लेकिन दोस्तों का आभार जताना तो जरूरी है ही, खासतौर पर अगर वह आपका जिगरी यार हो। अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो उन्हें ये प्यार भरे संदेश, शायरी और कोट्स भेजें:
Friendship day wishes for best friend in Hindi text | Happy friendship day best friend forever
1. भगवान जिन्हें खून के रिश्तों में बांधना भूल जाता है
उन्हें सच्चे दोस्त बनाकर अपनी गलती सुधारता है।
तुम मेरे वही दोस्त हो।
मित्रता दिवस मुबारक मेरे यार
2. आपकी दोस्ती से जीवन में नई रोशनी आई है।
फ्रेंडशिप डे पर आपको ढेर सारा प्यार और आभार!

मित्रता दिवस 2025 की शुभकामनाएं
3. आसमां में निगाहें हो तेरी,
मंजिले कदम चूमे तेरी,
आज दिन है 'दोस्ती' का,
तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी!
फ्रेंडशिप डे की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. दोस्त वो नहीं जो हर रोज़ मिलते हैं, दोस्त वो है जो दिल में रहते हैं।
तेरी दोस्ती ने बना दिया मुझे अब मैं तो तेरे बिना नहीं रह सकता
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
5. दोस्ती की हर राह में, हमेशा साथ चलेंगे हम।
फ्रेंडशिप डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!
6. तू जो रूठा तो कौन हंसेगा
तू जो छूटा तो कौन रहेगा
तू चुप है तो ये डर लगता है
अपना मुझको अब कौन कहेगा।
फ्रेंडशिप डे पर ढेर सारा प्यार और खुशियां!
7. सोचा था न करेंगे किसी से दोस्ती,
और न ही करेंगे किसी से वादा,
पर क्या करे दोस्त मिला इतना प्यारा,
कि करना पड़ा दोस्ती का इरादा!
हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त !

हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2025
8.आपके बिना जिंदगी अधूरी है। फ्रेंडशिप डे पर आपका धन्यवाद और प्यार।
9. ए दोस्त जरा संभाल कर रखना यह दोस्ती
यही हमारी जिंदगी भर की कमाई है!
Happy Friendship Day
10. वक्त की यारी तो हर कोई करता है मेरे दोस्त,
मजा तो तब है जब वक्त बदल जाए पर यार ना बदले..!
हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे दोस्त
11. किस हद तक जाना है ये कौन जानता है,
किस मंजिल को पाना है ये कौन जानता है
ये दोस्ती के दो पल जी भर के जी लो,
किस रोज बिछड़ जाना है ये कौन जानता है.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
12. पल भर में टूट जाए वो कसम नहीं,
दोस्त को भूल जाए वो हम नहीं,
हम भूल जाए इस बात में दम नहीं।
Happy Friendship Day Dost
13. दोस्ती का सफर लंबा और खुशियों से भरा हो।
फ्रेंडशिप डे की बहुत-बहुत बधाई!

हैप्पी फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं
14. दोस्ती में हम सब कुछ लुटा देंगे,
हर मुसीबत को सीने से लगा लेंगे,
अगर आंच भी आई हमारे दोस्त पर,
अपने दोस्त के लिए जान की बाजी लगा देंगे
Happy Friendship Day 2025
15. शाम के चंद लम्हें, हम साथ बिताते हैं
आपके साथ होते हैं, तो हम दिल से मुस्कराते हैं।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!!
हमेशा याद रखें कि एक सच्चा दोस्त सैकड़ों जानकारों से ज्यादा उपयोगी होता है। आपके भले हजार दोस्त ना हों पर एक दो जिगरी यार तो होने ही चाहिए। इस फ्रेंडशिप डे अपने ब्सेट फ्रेंड को खास अंदाज में भेजें मित्रता दिवस की शुभकामनाएं और जीत लें उनका दिल।
