लाइफस्टाइल

Happy Dussehra 2022 Wishes Quotes, Images: दशहरा पर इन तस्वीरों, संदेशों और कोट्स से दें अपनों को बधाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 05:22 PM IST

Happy Dussehra 2022 Wishes Quotes, Images, Status in Hindi: असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार विजयदशमी इस साल पांच अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था। दशहरा के पावन पर्व पर आप कुछ खास संदेश भेजकर अपने करीबियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Image

Happy Dussehra 2022 Wishes Quotes

KEY HIGHLIGHTS
  • पांच अक्टूबर को मनाया जा रहा है दशहरा पर्व
  • असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार है दशहरा
  • दशहरा के मौके पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश।

Happy Dussehra 2022 Wishes Quotes, Images, Status in Hindi: शारदीय नवरात्रि के दसवां दिन विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है। विजयदशमी उर्फ दशहरा बुराई पर अच्छाई के विजय का त्योहार है। इस दिन प्रभु श्री राम ने राक्षस राज रावण का वध किया था। विजयदशमी के दिन रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला जलाया जाता है। साल 2022 में दशहरा पांच अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को कुछ खास संदेश, फोटोज और कोट्स के जरिए बधाई दे सकते हैं।

दशहरा शब्द संस्कृत के दो शब्दों दशा और हारा से मिलकर बना है। इस दिन न सिर्फ भगवान राम ने रावण का वध किया था बल्कि नौ रात्रि और दस दिनों के युद्ध के बाद मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। देवी देवता और पृथ्वी लोक को असुर के अत्याचार से बचाया था। इस दिन रावण का पुतला दहन के अलावा इस देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है। इस खास मौके पर वॉट्सऐप, फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Happy Dussehra quotes in Hindi

राम होने में या रावण में है अंतर इतना,

एक दुनिया को ख़ुशी दूसरा गम देता है,

हम ने रावण को बरस दर बरस जलाया है,

कौन है वो जो इसे फिर से जन्म देता है.

- डॉ. कुमार विश्वास

दशहरा एक उम्मीद जगाता है,

बुराई के अंत की याद दिलाता है,

जो चलता है सत्य की राह पर

वो विजय का प्रतीक बन जाता हैं।

Dussehra

Dussehra wishes

राम होने में या रावण में है अंतर इतना,

एक दुनिया को खुशी दूसरा गम देता है,

हम ने रावण को बरस दर बरस जलाया है,

कौन है वो जो इसे फिर से जन्म देता है।

- डॉ. कुमार विश्वास

राम रूपी अच्छाई को करें स्वीकार

रावण रूपी बुराई का करें त्याग

आओ साथ मिलकर मनाएं दशहरा त्योहार।

दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

Dussehra-Wishes

Dussehra Wishes

हर पल हो आपका जीवन सुनहरा,

घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा,

रहें आप कहीं भी इस जहान में

मुबारक हो आपको यह पावन दशहरा।

विजयदशमी पर्व 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

दशहरा एक उम्मीद जगाता है

बुराई के अंत की याद दिलाता है

जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की राह पर

वो विजय का प्रतीक बन जाता है।

दशहरा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान राम आपकी सही राह दिखाते रहें

और हमेशा अपने लक्ष्य को पाने में मदद करें!

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Dussehra-Wishes-Photos

Dussehra Wishes Photos

आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए

दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए

दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको

हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए।

Dussehra Wishes

Dussehra Wishes

बुराई को हराकर भगवान राम ने जगाई थी उम्मीदों की आस

इस दशहरा आपके मन की बुराई रूपी रावण का भी हो नाश

दशहरा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Dussehra 2022

Dussehra

चांद की चांदनी शरद की बहार

फूलों की खुशबू अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको विजयादशमी का त्योंहार

सदा खुश रहें आप और आपका परिवार

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article