लाइफस्टाइल

Happy Diwali 2022 Shayari, Wishes Images: शायराना अंदाज में करीबियों को दें दिवाली की मुबारकबाद, भेजें ये शायरियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 01:51 PM IST

Happy Diwali 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: दिवाली का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर यानी सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन महालक्ष्मी पूजन होता है। दिवाली के दिन आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शायरियों के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां देखें दिवाली की शायरियां।

Image

Diwali Shayari

Happy Diwali 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: पूरे देश में दिवाली की धूम है। 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया गया। वहीं आज यानी 24 अक्टूबर को दिवाली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली का त्योहार अपनों के बीच मनाया जाता है। इस दिन आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

दिवाली का त्योहार हर कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली के अगले दिन सूर्यग्रहण भी है। ऐसे में गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर और भैया दूज 27 अक्टूबर को है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी धरती लोक पर विचरण करती है। इसी कारण दिवाली से कई दिन पूर्व ही घरों की साफ-सफाई की जाती है। आप भी यहां दी गई शायरियों के जरिए दिवाली के बधाई संदेश अपनों,परिजनों ओर दोस्तों को भेजकर उन्हें दिवाली की दिली मुबारकबाद दे सकते है।

Diwali wishes shayari in hindi

दिवाली है रोशनी का त्यौहार,

लाये हर चेहरे पर मुस्कान,

सुख और समृधि की बहार

समेट लो सारी खुशियां,

अपनों का साथ और प्यार

इस पावन अवसर पर

आप सभी को दीवाली का प्यार

दिवाली की शुभकामनाएं

राजा के घर, कंगले के घर,

हैं वही दीप सुंदर सुंदर!

दीवाली की श्री है पग-पग,

जगमग जगमग जगमग जगमग!

(सोहनलाल द्विवेदी)

Diwali-Shayari-1

Diwali Shayari

आओ फिर से दिया जलाएं

भरी दुपहरी में अंधियारा

सूरज परछाई से हारा

अंतरतम का नेह निचोड़ें-

बुझी हुई बाती सुलगाएं

आओ फिर से दिया जलाएं।

(अटल बिहारी वाजपेयी)

राहों में जान घर में चरागो से शान है

दीपावली से आज जमीन आसमान है

(ओबैद आजम आजमी)

Diwali Shayari 2022

Diwali Shayari 2022

दीपावली का यह पावन त्योहार

आपके जीवन में खुशियां लाये अपार

लक्ष्मी विराजमान हो आपके द्वार

शुभकामनाएं आप हमारी करें स्वीकार

सभी के दीप सुंदर हैं हमारे क्या तुम्हारे क्या

उजाला हर तरफ़ है इस किनारे उस किनारे क्या

(हफीज बनारसी)

Diwali-Shayari-3

Diwali Shayari

था इंतिजार मनाएंगे मिल के दीवाली

न तुम ही लौट के आए न वक्त-ए-शाम हुआ

(आनिस मुईन)

Diwali-Shayari-4

Diwali 2022 Shayari

आओ अंधकार मिटाने का हुनर सीखें हम

कि वजूद अपना बनाने का हुनर सीखें हम

रोशनी और बढ़े, और उजाला फैले

दीप से दीप जलाने का हुनर सीखें हम

(शाहिद मिर्जा शाहिद)

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article