Diwali wishes from Celebrities: पूरे देश में दिवाली (Diwali) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है। हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। दिवाली के दिन सभी अपने परिजनों और दोस्तों को शुभकामनाएं भेजते हैं। दिवाली के पर्व पर फिल्म इंडस्ट्री में भी रौनक देखने को मिल रही हैं। दिवाली के एक हफ्ते पहले से ही इंडस्ट्री में प्री- दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुकी है। बॉलीवुड के कई सितारों ने खास अंदाज में दिवाली की बधाई है। इस लिस्ट में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), आर माधवन (R. Madhavan) से लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तक का नाम शामिल है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, आया त्योहार का मौसम, फैली खुशियों की खूशबू। कामना करता हूं आप सब की दिवाली सकारात्मकता और खुशबू से भरी हो। शुभ दीपावली।
प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी दिवाली सबको, आप सभी की जिंदगी में शांति, रोशनी और प्यार भरा रहें।

pc
अनुपम खेर ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, आप सभी को शुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु जी आपको हमेशा खुश और तंदुरुस्त रखें।
माधुरी दीक्षित ने दिवाली के मौके पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, रोशनी के इस त्योहार के साथ आपको और आपके प्रियजनों को दीपावली की बहुत - बहुत बधाई।
जाह्नवी कपूर ने साड़ी में अपनी स्टनिंग फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी दिवाली
श्रद्धा कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, दिवाली साली में 3 बार क्यूं नहीं हो सकती? हैप्पी दिवाली।
आर माधवन ने खास अंदाज में अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। भगवान आप सभी को प्यार, आशीर्वाद, सुख और समृद्धि प्रदान करें।
