लाइफस्टाइल

Happy Diwali 2022 Wishes Quotes, Images: दिवाली पर अपने करीबियों को भेजें ये बधाई संदेश, इन तस्वीरों से दें दीपोत्सव की शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 01:53 PM IST

Happy Diwali 2022 Wishes Quotes, Images, Status, and Messages in Hindi: दिवाली का त्योहार पूरे देश में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। इस साल 24 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन होगा। दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Image

Diwali Wishes 2022

Happy Diwali 2022 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन प्रभु श्री राम 14 दिन का वनवास काटकर वापस अयोध्या लौटे थे। इस दिन गणेशजी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साल 2022 में दिवाली का त्योहार आज यानी 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को कुछ मैसेज (Diwali quotes in hindi) के जरिए व शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिनो लोग मां लक्ष्मी के स्वागत में रंगोली बनाते हैं। हिंदू धर्म के अलावा सिख और जैन धर्म के लिए भी दिवाली के त्योहार का खास महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं। इस दिन आप अपने करीबियों को यहां पर दिए मैसेज (happy Diwali quotes) के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Diwali wishes

दीप से दीप जलें तो हो दीपावली

उदास चेहरे खिलें तो हो दीपावली

बाहर की सफाई तो हो चुकी बहुत

दिल से दिल मिलें तो हो दीपावली

शुभ दीवाली ,हैप्पी दिवाली।

दीपक का प्रकाश हर पल आपके जीवन में,

एक नई रोशनी दें, बस यही शुभकामनाएं है हमारी।

दीपावली के इस पावन पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

Diwali Wishes

Diwali Wishes

दीपों का ये पावन त्यौहार

आपके लिए लाये खुशियां हजार

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार

हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार

शुभ दीपवाली 2022

Diwali 2022 Wishes

Diwali 2022 Wishes

आई दिवाली खुशियां हजार लेकर,

मनाओ हर घर उत्सव इसकी बधाई देकर

दीपावली 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

पटाखों की आवाज़ से गूंज रहा संसार

दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको दीपावली का त्योंहार

हैप्पी दिवाली 2022

Diwali Wishes 2022

Diwali Wishes 2022

देवी महालक्ष्मी की कृपा से

आप के घर में हमेशा

अमंग और आनंद की रौनक हो

इस पावन मौके पर आप सब को

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

आपके घर में धन की बरसात हो

लक्ष्मी का वास हो

संकटो का नाश हो

हैप्पी दिवाली 2022

Diwali Wishes 2022

Diwali Wishes 2022

दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,

पूरा आपका हर एक अरमान हो,

मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे आप पर,

इस दिवाली आप बहुत धनवान हों।

दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article