लाइफस्टाइल

Baisakhi 2023 Wishes Message: बैसाखी पर अपने दोस्तों व करीबियों को इन मैसेज, कोट्स के जरिए दें बधाई

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 14, 2023, 05:14 AM IST

Happy Baisakhi 2023 Wishes, Quotes, Message and Status: हर साल 13 अप्रैल को बैसाखी पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन इस बार यह 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह त्योहार सिख नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाइयां देते हैं।

Image

Baisakhi 2023 Wishes Message: बैसाखी पर अपने दोस्तों व करीबियों को इन मैसेज, कोट्स के जरिए दें बधाई

Happy Baisakhi 2023 Wishes, Quotes, Message and Status: हर साल 13 अप्रैल को बैसाखी पूरे देश में मनाया जाता है। बैसाखी का त्यौहार खासकर उत्तरी भाग पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार सिख नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इस पर्व को वसंत फसल उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। कई जगह इस पर्व के दिन गुरुद्वारों में विशेष लंगर का आयोजन किया जाता है। बैसाखी का त्यौहार 13 व 14 अप्रैल में मनाया जाता है। इस दिन किसान अपनी फसलों की कटाई भी करता है। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाइयां देते हैं।

बैसाखी के पर्व की शुरुआत भारत के पंजाब प्रांत से हुई है और इसे रबी की फसल की कटाई शुरू होने की सफलता के रूप में मनाया जाता है। बैसाखी का अर्थ वैशाख माह का त्यौहार है। यह वैशाख सौर मास का प्रथम दिन होता है। वैशाख के पहले दिन अनेक क्षेत्रों में बहुत से नव वर्ष के त्यौहार जैसे जुड़ शीतल, पोहेला बोशाख, बोहाग बिहू, विशु, पुथण्डु मनाये जाते हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोग एक दूसरे को बैसाखी की बधाइयां देते हैं। अगर आप भी अपने मित्रों, रिश्तेदारों को बधाइयां देना चाहते हैं तो ये मैजेस कर विश कर सकते हैं।

Happy Baisakhi 2023 Wishes, Quotes, Message and Status:

तुस्सी हंसदे ओ सानू हंसान वास्‍ते

तुस्सी रोन्ने ओ सानूं रुआण वास्ते

इक वार रुस के ते विखाओ सोणेयो

मर जावांगे तुहाणूं मनान वास्ते

बैसाखी दा दिण है खुशियां मणान वास्ते

Happy Baisakhi 2023

happy baisakhi 2023

Happy Baisakhi 2023

Happy Baisakhi 2023 Wishes in Hindi

अन्नदाता की खुशहाली

और समृद्धि के पर्व

बैसाखी पर आप सभी को

ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां

Baisakhi Mubarak

happy baisakhi 2023

happy baisakhi 2023

Happy Baisakhi Wishes, Quotes, Message and Status

नए दौर, नए युग की शुरुआत,

सत्‍यता, कर्तव्‍यता हो सदा साथ,

बैसाखी का यह सुंदर पर्व,

सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ

बैसाखी की शुभकामनाएं

Baisakhi Ki Hardik Subhkamnayein

Happy Baisakhi Quotes, Message and Status

बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई

तो भंगड़ा पाओ, खुशी मनाओ

मिलकर सब बंधु भाई

बैसाखी की शुभकामनाएं

Happy Baisakhi

happy baisakhi 2023

happy baisakhi 2023

Happy Baisakhi 2023 Wishes in Punjabi

खालसा मेरो रूप है खास,

खालसे में करूं निवास,

खालसा मेरा मुख है अंगा

खालसे के साजना दिवस की आप सब को बधाई

Happy Baisakhi Message and Status

नचले-गाले हमारे साथ,

आई है बैसाखी खुशियों के साथ,

मस्ती में झूम और खीर पूरी खा,

और न कर तू दुनिया की परवाह,

बैसाखी मुबारक हो।

Happy Baisakhi 2023 Status in Punjabi and Hindi

एसएमएस भेजण दा नहीं सी शौंक साणूं

तेरी याद ने मोबाइल फड़ा दित्ता

मैसेज लिखदे लिखदे स्पेस मुक्की

अस्सी ओवरराइट अलाउड ला दित्ता

यारा मेरेया मैसेज रिप्लाइ करीं

अस्सी अपणा फर्ज निभा दित्ता

Happy Baisakhi 2023

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article