धूप, धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन का असर हमारे बालों पर पड़ता है। बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। झड़ते बालों की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ऐसे में हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि सब्जी के रस का इस्तेमाल कर आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। दरअसल मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने सीक्रेट नुस्खा बताया है जिसे अपनाकर आप बालों को काला, लंबा और घना बना सकते हैं।
जावेद हबीब ने बताया सब्जी से कैसे उगेंगे बाल
जावेद हबीब ने बताया है कि प्यार का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से बालों को लंबा और घना बनाया जा सकता है। ये शैंपू और तेल से बेहतर काम करता है। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के मुताबिक प्याज का रस बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल, गंजेपन, रूसी, और सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
जावेद हबीब ने इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा है कि सप्ताह में एक बार बाल धोने से पहले अपने सिर पर ताजा प्याज का रस लगाएं। ये बालों की ग्रोथ में मददगार है।
प्याज का रस लगाने के फायदे
हेयरफॉल करे कम
प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और हेयरफॉल की समस्या से निजात दिलाता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। सल्फर केराटिन के निर्माण में मदद करता है, जिससे बालों का टूटना और झड़ना कम होता है।
बालों की ग्रोथ में मददगार
प्याज का रस कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जो नए बालों की ग्रोथ में मददगार है। ये गंजेपन की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है।
डैंड्रफ से छुटकारा
प्याज में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
