Guru Ravidas Jayanti 2026: गुरु रविदास जयंती आज, यहां पढ़ें संत रविदास जी के ये अनमोल विचार, मन चंगा तो कठौती में गंगा..
- Authored by: Srishti
- Updated Feb 1, 2026, 07:12 AM IST
Guru Ravidas Ji Ke Anmol Vachan (गुरु रविदास जी के अनमोल वचन): आज गुरु रविदास जी की जयंती मनाई जा रही है। काशी में जन्मे इस संत ने अनमोल वचन से जाति-भेद, ऊंच-नीच और सामाजिक असमानता को दूर कर समानता का ज्ञान दिया है। रविदास जी के वचन आज भी लोगों को जागरूक करते हैं, प्रेरणा देते हैं और आत्मचिंतन करने पर मजबूर करते हैं।
गुरु रविदास जी के अनमोल वचन (pc: pinterest)
Guru Ravidas Ji Ke Anmol Vachan (गुरु रविदास जी के अनमोल वचन): आज गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा जा सकता है कि संत रविदास जी भक्ति आंदोलन के महान संत, समाज सुधारक और मानवता के उपासक थे। उन्होंने अपने जीवन और वाणी से जाति-भेद, ऊंच-नीच और सामाजिक अन्याय का विरोध किया तथा यह संदेश दिया कि ईश्वर के सामने सभी मनुष्य समान हैं। उनके विचार आज भी एक ऐसे समाज की कल्पना करते हैं जहां कोई दुखी न हो और सबको सम्मान मिले। गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी हमें मानवता, भाईचारे और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। यहां से आप गुरु रविदास जी के अनमोल वचन, विचार पढ़ सकते हैं और इसे अपनों संग शेयर भी कर सकते हैं।
संत रविदास के अनमोल वचन (Sant Ravidas Anmol Vachan)-
- हमें हमेशा कर्म में लगे रहना चाहिए और कभी भी कर्म के बदले मिलने वाले फल की आशा नहीं छोड़नी चाहिए क्योंकि कर्म करना हमारा धर्म है तो फल पाना हमारा सौभाग्य है।
- जहां प्रेम नहीं, वहां नरक है। जहां प्रेम है, वहां स्वर्ग है।
- मन शुद्ध हो तो हर जगह पवित्रता है।
- यदि आपमें थोड़ा सा भी अभिमान नहीं है तो निश्चित ही आपका जीवन सफल रहता है, ठीक वैसे ही जैसे एक विशालकाय हाथी शक्कर के दोनों को बिन नहीं सकता, लेकिन एक तुच्छी सी दिखने वाली चींटी शक्कर के दानों को आसानी से बिन लेती है।
- माता-पिता और गुरु तीनों देवताओं के समान हैं, इनकी सेवा करो और ईश्वर का भजन करो।
- ऐसा राज्य चाहता हूं जहाँ सभी को भोजन मिले, सब लोग समान रहें और खुश रहें।
- प्रेम ही सब कुछ है, प्रेम ही ईश्वर है।
- यह संसार असत्य है, केवल ईश्वर ही सत्य है।
- जीव को यह भ्रम है कि यह संसार ही सत्य है किंतु जैसा वह समझ रहा है वैसा नहीं है, वास्तव में संसार असत्य है।
- अगर अच्छा नहीं कर सकते, तो कम से कम दूसरों को नुकसान न पहुचाएं। अगर फूल नहीं बन सकते हैं, तो कम से कम कांटे न बनें।
गुरु रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी (guru ravidas jayanti wishes in hindi)-
1) जाति-जाति में जाति है, जो केतन के पात,
रैदास मनुष ना जुड़ सके, जब तक जाति न जात।
भेदभाव मिटाएं और प्रेम अपनाएं।
गुरु रविदास जयंती की लख-लख बधाइयां!
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
2) गुरु जी की वाणी से रूह को सुकून मिले,
उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जीवन में खुशियां खिलें।
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
3) ज्ञान का दीपक जलाया जिसने, अंधकार को मिटाया जिसने।
ऊंच-नीच का भेद भुलाकर, सबको गले लगाया जिसने।
ऐसे गुरु रविदास जी को नमन!
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
4) माटी को जिसने सोना बनाया, जीवन जीने का सही तरीका सिखाया।
वो थे हमारे संत रविदास, जिन्होंने दुनिया को एकता का पाठ पढ़ाया।
जय गुरु रविदास जी!
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
5) भला किसी का कर न सको तो, बुरा किसी का मत करना।
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
6) "मन चंगा तो कठौती में गंगा"
संत रविदास जी के ये वचन हमें सच्चाई की राह दिखाते हैं।
आपको और आपके परिवार को गुरु रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
7) ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न,
छोट-बड़ो सब सम बसै, रैदास रहें प्रसन्न।
गुरु जी के सपनों का समाज बनाने का संकल्प लें।
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
8) आज का दिन है खुशियों भरा, आया है पावन पर्व सुनहरा।
गुरु रविदास जी की कृपा बरसे, हर आंगन में हो सुख का पहरा।
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
9) ना कोई छोटा, ना कोई बड़ा, गुरु के दर पर हर कोई है खड़ा।
सबको मिले सम्मान और प्यार, मुबारक हो आपको रविदास जयंती का त्योहार।
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
10) गुरू रविदास जी के चरणों में मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।
उनकी शिक्षाएं हमें हमेशा सही राह दिखाएं।
Happy Guru Ravidas Jayanti 2026
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल