लाइफस्टाइल

Motivational Quotes in Hindi: मन और तन को ताकतवर बनाओ..., जिंदगी की जंग में उतरने की हिम्मत देते हैं अवध ओझा सर के मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 4, 2023, 06:40 AM IST

Good Morning Quotes in Hindi and Motivational Quotes by Avadh Ojha: भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक IAS की तैयारी कराने वाले अवध ओझा सर कहते हैं कि “दुनिया में आने वाले हर व्यक्ति को संघर्ष करना है जो हंसकर करेगा वो राजा बनेगा”। सर के ऐसे ही विचारों से लाखों छात्र प्रेरित होते हैं।

Image

Motivational Quotes in Hindi: मन और तन को ताकतवर बनाओ..., जिंदगी की जंग में उतरने की हिम्मत देते हैं अवध ओझा सर के मोटिवेशनल कोट्स

Good Morning Quotes in Hindi and Motivational Quotes in Hindi by Avadh Ojha: “दुनिया में सबसे ताकतवर चीज है ‘समय’ जिससे भगवान् भी नहीं लड़ पाते हैं”, अवध ओझा सर का यह वाक्य उन छात्रों के लिए है जो अपना अधिकतम समय व्यर्थ गवा देते हैं और फिर असफलता का सामना करने से घबराते हैं। आज हम आपको अवध ओझा सर के कुछ ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स बताने जा रहे हैं जो आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफल बनाने के साथ-साथ जीवन की कठिन परीक्षा में भी सफल बनाएंगे।

कौन है अवध ओझा? Who is Avadh Ojha

पढ़ाने के अपने अनोखे तरीके के लिए जाने माने शिक्षक और मोटिवेशनल गुरु अवध ओझा को आज कौन नहीं जानता है। आई.ए.एस. की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ओझा एक टीचर हैं तो बहुत से लोग ओझा सर को मोटिवेशन के लिए देखना पसंद करते हैं। 13 जुलाई 1984 को उत्तर प्रदेश के गोंडा में जन्मे अवध प्रताप ओझा की स्नातक तक पढ़ाई पूरी की है। ओझा सर ने साल 2005 में UPSC कोचिंग की शुरूआत की थी और आज अपना एक कोचिंग संस्थान IQRA कोचिंग संस्थान चलाते हैं।

Avadh Ojha Sir Motivational quotes in Hindi

खुद के मन को और तन को ताकतवर बनाओ, जिंदगी की लड़ाई में यही तुम्हें जीत दिलाएगा।

History, Geography, समझकर आप IAS बन सकते हैं लेकिन धर्म समझ में आ गया तो आप भगवान बन जाएंगे।

जो आदमी सभी के लिए easily available होता है उसकी कोई इज्जत नहीं करता है।

Motivational Quotes in hindi for success

आप जिस चीज के जितना भागोगे वो आपको उतना ज्यादा परेशान करेगी।

मन केवल दो चीजों से काबू में आता है या तो ‘नशा’ से, या ‘ध्यान’ से।

पढ़ाई इसलिए नहीं करिए कि नौकरी करनी है, पढ़ाई इसलिए करिए कि दिमाग को जिंदा करना है।

Motivational quotes by avadh ojha sir in hindi

अगर दुनिया में सफल होना है तो उस आदमी के साथ रहो जो तुम्हारी हर कमी को दिखाए।

स्टूडेंट, भिखारी और सन्यासी इनकी इज्जत नहीं होती, इसलिए बेइज्जती से मत डरो।

अपने सपनों के बारे में किसी को मत बताओ, जीवन में तुम क्या करना चाहते हो ये तुम्हारे साये को भी नहीं पता चलना चाहिए।

लोग अगर पीठ पीछे आपको गाली दे रहे हैं तो इसका मतलब है आपने चमकना शुरू कर दिया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article