लाइफस्टाइल

Good Morning Quotes for Girlfriend: इन गुड मॉर्निंग कोट्स से गर्लफ्रेंड की सुबह बनाएं खास, आपको बदले में मिलेगा प्यार

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 7, 2023, 07:01 AM IST

Good Morning Quotes, Messages, Images, Shayari for Girlfriend: दिन की शुरूआती तब और भी शानदार हो जाती है जब कोई अपना करीबी आपको सुबह-सुबह एक प्यार से भरा मैसेज भेज कर मॉर्निंग विश कर देता है। आप अपनी गर्लफ्रेंड का दिन अच्छा बनाना चाहते हैं तो सुबह सुबह उसे ये प्यार भरे मैसेज भेजें।

Image

Good Morning Quotes for Girlfriend: इन गुड मॉर्निंग कोट्स से गर्लफ्रेंड की सुबह बनाएं खास, आपको बदले में मिलेगा प्यार

Good Morning Quotes, Messages, Images, Shayari for Girlfriend: अगर आप भी गर्लफ्रेंड के दिन की शुरूआत शानदार कराना चाहते हैं तो उन्हें ये प्यार भरे मैसेज सेंड कर दें जिन्हें पढ़कर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और उनका दिन अच्छा बीतेगा। ये मैसेज ना केवल उनको आपकी याद दिलाएगा बल्कि आपके रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करेगा। आज हम आपके लिए ऐसे ही शुभकामना संदेश और कोट्स का एक दम नया कलेक्शन लेकर आएं हैं। अपने प्यार को गुड मॉर्निंग के ये मैसेज भेजकर आप उनके लिए अपने प्यार को जता सकते हैं।

Good Morning message for Girlfriend in Hindi

कह दो अब तुम अपने सपनों की दुनिया को बाय-बाय,

हो गई है सुबह अब आलस छोड़ो चलो जागा जाए।

गुड मॉर्निंग लव!

सूरज की किरणें और एक नया सवेरा,

सुबह की आपकी मुस्कुराहट दिन बना देती है मेरा

गुड मॉर्निंग डियर।

सुबह-सुबह आपको नींद से उठाना अच्छा लगता है,

कैसे बिताएंगे आज का दिन ये बताना अच्छा लगता है

सुबह सबसे पहले मेरी नजरों के सामने आप हों

मेरे दिल को ये सुकून बड़ा अच्छा लगता है।

गुड मॉर्निंग पार्टनर

Good Morning Quotes for Girlfriend in Hindi

सुबह की चाय का वक्त हो गया है,

अब सपनों की दुनिया से उठो मेरी जान

क्योंकि अब सपनों को सच करने का वक्त हो गया है।

गुड मॉर्निंग ब्यूटीफुल

रात गुजरी और फिर महकती सुबह आई,

सुबह-सुबह आंखों ने छूआ उस हवा को

जो आपको छूकर हमारे पास आई।

गुड मॉर्निंग

हर सुबह आपको सताना हमें बड़ा प्यारा लगता है

जब भी किसी की याद आती है सुबह-सुबह

तो उसको भी अपनी याद दिलाना अच्छा लगता है।

गुड मॉर्निंग

Good Morning Shayari for Girlfriend in Hindi

बिना सूरज ढले रात नहीं होती,

बिन सावन बरसात नहीं होती

हमारा हाल भी ऐसा है कि,

बिना आपको याद किए दिन की शुरूआत ही नहीं होती।

गुड मॉर्निंग

हर सुबह आंखें खुलते ही आपकी तस्वीर देख लेता हूं,

इस दुनिया में भी है परियों का बसेरा मुझे यकीन हो जाता है।

Good Morning

मेरी सुबह की चाय की प्याली हो गयी हो तुम,

तुम्हें मॉर्निंग विश किए बिना मेरी आंख ही नहीं खुलती हैं।

Happy Morning

Good Morning SMS for Girlfriend in Hindi

लो आपको नींद से जगा दिया हमने,

अपना ये फर्ज भी निभा दिया हमने।

ये नहीं की ऐसे ही तंग किया आपको

उठते ही सबसे पहले आपको याद किया है हमने।

Good Morning my Love

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article