लाइफस्टाइल

Good Morning Happy Makar Sankranti: मकर संक्रांति की सुनहरी सुबह पर पतंग उड़ाते साथियों को कहें गुड मॉर्निंग, देखें मैसेज, शुभकामनाएं

Good Morning Happy Makar Sankranti: आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन पर लोग पतंग उड़ाते हैं और नई फसल की कटाई के साथ नए साल और नई शुरुआत का उत्सव मनाते हैं। देखें मकर संक्रांति की सुबह पर अपनों को विश करने के लिए खास बधाई संदेश, गुड मॉर्निंग हैप्पी संक्रांति।

Image

Makar Sankranti

Good Morning Happy Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार हर किसी के लिए ही नई उम्मीद और नई शुरुआत के साथ नई खुशियां लेकर आता है। आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व ऋतु परिवर्तन और नई फसल के आगमन का प्रतीक भी है, इसलिए किसान सूर्य देव और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस दिन स्नान, दान और सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति जीवन में नई शुरुआत, ऊर्जा और समृद्धि का संदेश देती है। मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाकर तो तिल गुड़ खाकर खुशियां मनाते हैं। लेकिन बेशक ही त्योहार की खुशियां अपने अपनों के बिना अधूरी ही है। ऐसे में अगर आप भी दूर रहकर मकर संक्रांति पर अपने परिवारजनों को बधाई देना चाहते हैं। तो सूर्य के उत्तरायण होने की पहली सुबह पर ये वाले गुड मॉर्निंग हैप्पी मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं।

Good Morning Happy Makar Sankranti

1. सूरज की किरणों से हो नई शुरुआत,

हर दिन लाए जीवन में मधुर बात।

गुड मॉर्निंग संग मकर संक्रांति की बधाई,

आपको हर वक्त मिलती रहे खुशियों की सौगात

2. संक्रांति की सुबह लाए नई आशा,

हर दिन मिले खुशियों की भाषा।

गुड मॉर्निंग और पर्व की शुभकामनाएं,

जीवन में सदा बनी रहे आस्था

Good Morning Happy Makar Sankranti (1)

Good Morning Happy Makar Sankranti (1)

3. उगते सूरज संग आए नई उम्मीद की रोशनी,

हर सुबह सजा दे जीवन की कहानी।

गुड मॉर्निंग, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं,

खुशियों से भर जाए आपकी ज़िंदगानी

Makar Sankranti Wishes in Hindi

4. तिल-गुड़ की मिठास रिश्तों में घुल जाए,

हर दिन नई मुस्कान साथ लाए।

गुड मॉर्निंग और मकर संक्रांति मुबारक,

सपनों की हर राह आसान बन जाए

Good Morning Happy Makar Sankranti (2)

Good Morning Happy Makar Sankranti (2)

5. उत्तरायण का संदेश लाए नई उड़ान,

हर सुबह बने सफलता की पहचान।

गुड मॉर्निंग संग संक्रांति की बधाई,

सदा चमकता रहे आपका हर अरमान

happyq

happyq

6. पतंगों संग ऊंचे उड़ें आपके सपने,

हर सुबह हों उजाले से भरे अपने।

गुड मॉर्निंग, मकर संक्रांति की शुभेच्छा,

जीवन बने खुशियों के रंगीन सपने

Good Morning Makar Sankranti 2026

7. तिलकुट की खुशबू,

दही-चिवड़ा की बहार,

मुबारक हो आपको,

नए साल का पहला त्योहार।

8. दिल में है छायी मस्ती,

मन में भरी है उमंग,

उड़ती हैं पतंगें रंग बिरंगी,

आसमान में छाया,

मकर संक्रांति का रंग।

maaka

maaka

Makar Sankranti ki hardik shubhkamnaye

9. कोई न काट सके आपकी पतंग,

टूटे न डोर हमारी दोस्ती और विश्वास की,

आओ छू लेते हैं इस साल सूरज की किरणें,

जैसे छू लेती है पतंग गहराई आसमान की।

10. सूर्य ने बदली अपनी राशि,

गंगा स्नान कर आए सब उपवासी,

जीवन में हो सिर्फ खुशियों की फुहार,

मुबारक हो मकर संक्रांति का त्योहार।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article