लाइफस्टाइल

घी बनाते वक्त बदबू क्यों आती है, घी की महक कम करने के लिए करें ये आसान काम

घर पर घी बनाना आसान है, लेकिन कई बार घी बनाते समय तेज गंध या जली हुई बदबू आने लगती है। कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप घी को स्वादिष्ट और खुशबूदार बना सकते हैं।

Image

Ghee ki badbu kaise dur kare

घर का बना देसी घी स्वाद और असली दानेदार शुद्धता दोनों के लिए पसंद किया जाता है। कई लोग दूध की मलाई जमा करके या मक्खन तैयार करके घर पर ही घी बनाते हैं। हालांकि, घी बनाते समय रसोई में अजीब-सी गंध फैलने लगती है या कई बार घर के बने हुए घी में वैसी खुशबू नहीं आती है, जैसी बाजार में मिलने वाले घी से आती है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - चंदेरी और माहेश्वरी साड़ी में क्या अंतर है

घी से आने वाली बदबू की वजह आमतौर पर गलत टेम्परेचर, मक्खन का ज्यादा पुराना होना या घी को जरूरत से ज्यादा पकाना हो सकता है। हालांकि कुछ देसी नुस्खे फॉलो कर आप इस तरह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। सही तरीके से बनाया गया घी न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि लंबे समय तक ताजा भी रहता है। अगर आप भी घर पर घी बनाते हैं और बदबू की परेशानी से जूझते हैं, तो यह आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

घी बनाते वक्त बदबू क्यों आती है

घी बनाते समय अगर जली-जली, खट्टी या अजीब सी बदबू आने लगे, तो इसका मतलब हो सकता है कि घी ज्यादा गर्म हो गया है, मलाई थोड़ी खट्टी थी या दूध के कण बर्तन के तले में चिपककर जल गए हैं। इससे घी का स्वाद भी खराब हो सकता है।

घी की बदबू कैसे दूर करें

घी बनाते समय जब मक्खन लगभग पक जाए, तब उसमें एक छोटा सा तेजपत्ता या 2-3 दाने इलायची डाल सकते हैं। इससे घी में हल्की नेचुरल खुशबू आती है और तेज गंध कम हो जाती है। हालांकि ध्यान रहे कि यह सिर्फ खुशबू बढ़ाने के लिए है, इसे ज्यादा मात्रा में न डालें।

Homemade Ghee

Homemade Ghee

आंच का रखें ध्यान

घी हमेशा धीमी या मध्यम आंच पर बनाना चाहिए। तेज आंच घी को जल्दी तो तैयार कर देती है, लेकिन स्वाद और सुगंध दोनों पर असर डाल सकती है। साथ ही साथ अगर आप स्वादिष्ट दानेदार घी बनाना चाहते हैं, तो ताजा मक्खन का ही इस्तेमाल करें। बहुत दिनों तक रखी मलाई या खट्टे मक्खन का उपयोग करने से गंध की समस्या बढ़ सकती है।

इसी के साथ याद रखें कि, जब घी सुनहरा हो जाए और नीचे दूध हल्का भूरे दिखने लगें, तब गैस बंद कर दें। ज्यादा देर पकाने से जलेपन की महक आने लगती है। अगली बार आप भी घी बनाएं, तो ये वाली ट्रिक्स ट्राय करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article