लाइफस्टाइल

आज गणेश संकष्टी चतुर्थी है, स्टेटस पर लगाएं ये टॉप 10 बधाई संदेश, खूब मिलेगा आशीर्वाद

Ganesh Sankashti Chaturthi: आज गणेश संकष्टी चतुर्थी है, इस दिन पर भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। पूजन के साथ कई लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में यहां देखें गणेश संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश, जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं, या व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं।

Image

Ganesh Sankashti Chaturthi

गणेश संकष्टी चतुर्थी, Ganesh Sankashti Chaturthi: हिंदू कैलेंडर के हिसाब से हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पर गणेश संकष्टी चुतर्थी का व्रत रखा जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित होता है, आज 5 फरवरी के दिन पर ये व्रत रखा जा रहा है। गणेश संकष्टी चतुर्थी के दिन पर पूजा पाठ करने के साथ साथ कई लोग अपनों के साथ शुभकामनाएं भी शेयर करते हैं। ऐसे में यहां देखें गणेश संकष्टी चतुर्थी के हार्दिक शुभकामना संदेश, जिन्हें आप व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं या मैसेज पर भेज सकते हैं। सुबह सवेरे भगवान गणेश के नाम से जिस किसी के भी दिन की शुरुआत होगी, बेशक ही उसका आज का दिन एकदम मंगलमय हो जाएगा।

Sankashti Chaturthi ki hardik shubhkamnaye in hindi

1. गणपति बप्पा की कृपा से

हर बाधा दूर हो जाए,

जीवन में शांति और संतुलन आए,

और हर कार्य सफल हो जाए।

2. इस संकष्टी चतुर्थी पर

वक्रतुंड महाकाय

आपको धैर्य, बुद्धि और बल दें,

और हर संकट से रक्षा करें।

3. संकष्टी चतुर्थी के पावन अवसर पर

विघ्नहर्ता गणेश जी

आपके जीवन से हर कष्ट हर लें,

और सुख-समृद्धि का वरदान दें।

संकष्टी चतुर्थी की शुभकामनाएं हिंदी में क्या हैं

4. गणेश जी का आशीर्वाद मिले,

मन में विश्वास बना रहे,

हर कठिन समय आसान लगे,

और खुशियों का संचार रहे।

5. संकष्टी चतुर्थी की शुभकामनाएँ,

बप्पा आपके साथ सदा रहें,

दुख-दर्द दूर हों जीवन से,

और सफलता कदम चूमे।

6. विघ्नहर्ता गणेश की भक्ति से

मन को शांति मिले,

जीवन पथ सरल बने,

और हर प्रयास सफल हो।

7. इस पावन तिथि पर

गणपति बप्पा मोरया,

आपके घर-आंगन में

सुख, समृद्धि और मंगल लाएं।

Sankashti Chaturthi Quotes

8. संकष्टी चतुर्थी का यह शुभ दिन

नई उम्मीद जगाए,

गणेश जी की कृपा से

हर चिंता दूर हो जाए।

9. गणपति बप्पा का आशीर्वाद

आपके जीवन को आलोकित करे,

हर अंधकार मिटे,

और खुशियों का उजाला भरे।

10. संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ,

गणेश जी आपकी हर मनोकामना

पूर्ण करें,

और जीवन मंगलमय बनाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article