लाइफस्टाइल

Ganesh Chaturthi 2025 Motichoor Laddu Recipe: मोदक नहीं इस बार मोतीचूर के लड्डू से करें बप्पा का स्वागत, देखें मोतीचूर लड्डू रेसिपी इन हिंदी

Ganesh Chaturthi 2025 Motichoor Laddu Recipe (मोतीचूर लड्डू रेसिपी इन हिंदी): गणेश चतुर्थी 2025 के लिए कुछ स्वादिष्ट सा बनाना है, तो अभी से बप्पा के स्वागत के लिए मोतीचूर के लड्डू बनाकर रख लीजिए। देखें घर पर स्वादिष्ट हलवाई जैसे मोतीचूर के लड्डू कैसे बनाते हैं, मोतीचूर लड्डू रेसिपी इन हिंदी।

Image

Motichoor Laddu Recipe For Ganesh Chaturthi (Photo Credit - Canva)

Ganesh Chaturthi 2025 Motichoor Laddu Recipe (मोतीचूर लड्डू रेसिपी इन हिंदी): गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है, ऐसे में अगर आप भी त्योहार पर कुछ स्वादिष्ट मीठा घर पर ही बनाना चाहते हैं। तो गणपति बप्पा की पसंद वाले मोतीचूर के लड्डू बनाना बेहतरीन हो सकता है। मोदक के बजाय अगर आप इस बार ये वाली लड्डू की रेसिपी ट्राई करेंगे, तो सबको काफी पसंद आएगी। मोतीचूर के लड्डू हर किसी को पसंद भी होते हैं, और इन्हें बनाना भी आसान है। देखें घर पर स्वादिष्ट हलवाई जैसे मोतीचूर के लड्डू कैसे बनाते हैं, मोतीचूर लड्डू रेसिपी इन हिंदी।

मोतीचूर लड्डू रेसिपी इन हिंदी

मोतीचूर के लड्डू बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं, और अगर आपको घर पर मुंह में घुल जाने वाले टेस्टी लड्डू बनाने हैं। तो ये वाली रेसिपी स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें -

सामग्री

1 कप बेसन

1 कप शक्कर

आधा कप पानी

2-3 इलायची

तलने के लिए घी

लड्डू बांधने के लिए 2 चम्मच घी

पिस्ता

काजू

बादाम

मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि

गणेश चतुर्थी के लिए स्वादिष्ट से मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में 1 कप चीनी और पानी डालकर अच्छे से उसकी चाशनी बना लेनी है। जब तक चाशनी बनकर तैयार हो रही है, तब तक आपको एक कप बेसन लेकर उसे अच्छे से छान लेना है। फिर बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी डाले और चलाते रहें, जब तक बेसन का गाढ़ा घोल न बन जाएं। फिर आपको एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर उसे गर्म करना है और घी में बेसन का घोल डालकर तल लें। जब बेसन घी में हल्का पक जाए, तो उसे अलग कर दें। अब आपको इसे पीसकर दरदरा पाउडर बना लेना है। और बस तैयार की हुई चाशनी में डालकर अच्छे से चला लेना है। इसे आपको करीब 3-4 मिनट के लिए ढककर रख देना है। फिर आपको उससे घोल घोल लड्डू बना लेने हैं और उसे आप पिस्ता, काजू या बादाम की कतरन से गार्निश कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article