Funny Rain Shayari (मानसून फनी शायरी): मानसून की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में चारों तरफ हरियाली के साथ-साथ किचड़ भी होते हैं। ऐसे में लोगों ने इस मौसम पर कई सारे मजेदार जोक्स और शायरिया भी बना रखी हैं। अब जब-जब बारिश होती है तब लोग एक-दूसरे को यही फनी शायरी और जोक्स भेजते हैं। आज हम भी आपके लिए इन्हीं फनी शायरियों की लिस्ट से टॉप 10 शायरी लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। वहीं, अगर किसी अपने को आप ये भेजते हैं तो उनके दिन की शुरुआत मजेदार होगी।
Top 10 Funny Shayari On Rain, Monsoon Funny Shayari In Hindi -
1) क्या मस्त मौसम आया है
हर तरफ पानी ही पानी लाया है
तुम घर से बाहर मत निकलना
वरना लोग कहेंगे बरसात हुई नहीं
और मेढक निकल आया है
2) जब जब घिरे बादल तेरी याद आयी
जब झूम के बरसा सावन तेरी याद आयी
जब जब मैं भीगा मुझे तेरी याद आयी
मेरे भाई तू ने मेरी छतरी क्यों नहीं लौटायी
3) बारिश रिमझिम होनी चाहिए
जोर से तो सुसु भी आती है
4) बारिश का मौसम बहुत तड़cपाता है
उनकी याद है दिल में जिन्हें दिल चाहता है
लेकिन वो आए भी तो कैसे
ना उनके पास रेन कोट है और ना छाता है
5) ज़िंदगी में एक बात हमेशा याद रखना कि
तुम्हारे आँसू पोंछने वाले तो बहुत से लोग मिल जायेंगे
मगर तुम्हारी नाक पोंछने वाला कोई नहीं मिलेगा
इसलिये बच के रहो क्योंकि मौसम ख़राब है
और जुखाम हो सकता है
6) बारिश हुई और भीग गये हम
वाह वाह…
बारिश हुई और भीग गये हम
वाह वाह… आगे…
और आगे क्या ?
रजनीकान्त ने फूँक मारी “सूख गये हम”
7) आसमान में काली घटा छाई है
आज फिर बीवी ने दो बातें सुनाई हैं
दिल तो करता है सुधर जाऊं मगर
बाजूवाली आज फिर भीग कर आयी है
8) सुनो महसूस करो बादल की गरज
बिजली की चमक
बारिश की एक एक बूँद
तुमसे चीख चीख कर कह रही है???
आज तो नहा लो
9) बारिश के मौसम में क्या आपका दिल मचलता है
क्या पानी में भीगने का भी आपका दिल करता है
इसमें आपकी गलती नहीं है
इस मौसम में हर मेंढक ऐसे ही फुदकता है
10) तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम
आज के बाद….
क्योंकि…
किचड़ हो गया है, बरसात के बाद…
