लाइफस्टाइल

शिल्पा-रवीना ने ऐसे मनाया करवा चौथ, तो शाहिद-वरुण की बीवियों के भी कम नहीं थे ठाठ.. कुछ ऐसा रहा बॉलीवुड सेलेब्स का करवा सेलिब्रेशन

बॉलीवुड की हसीनाओं ने करवा चौथ का बहुत ही जबरदस्त सेलिब्रेशन किया। रवीना से लेकर शिल्पा, मीरा तक ने साड़ी-सूट में खूब ग्लैमर बिखेरा। यहां देखें आखिर किस हसीना ने करवा चौथ के लिए क्या क्या स्पेशल पहना था। और आप बताएं कि आपको सबसे ज्यादा किसका करवा लुक पसंद आय़ा।

Image

Bollywood Celebs Karwa Chauth Celebration

Sunita Kapoor's Karwa Chauth Celebration: हर बॉलीवुड हसीनाएं इकट्ठी होकर अनिल कपूर की पत्नी सुनिता द्वारा रखे गए करवा चौथ पूजा और सेलिब्रेशन में शामिल होती हैं। इस साल भी रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी, मीरा कपूर तक बॉलीवुड की ये प्यारी प्यारी पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र के व्रत पूजा करने पहुंची थी। पूजा के लिए सभी लाल तो हरे, पीले सुहाग के रंगों में खूब सज संवरकर आईं थी। सूट-साड़ी से लेकर लहंगे तक में बॉलीवुड की ये हसीनाएं बेहद सुंदर लगीं। देखें किसने क्या पहना था तो कौन लगा सबसे बेस्ट यहां -

Photo Credit - Varinder Chawla

Photo Credit - Varinder Chawla

क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता भी सुर्ख लाल साड़ी के साथ चमकीले मिरर वर्क के डिजाइनर ब्लाउज में करवा चौथ मनाने पहुंची थी। वहीं आलिया की भुआ सास की बहुएं भी कुछ कम नहीं लग रही थीं। लाल सूट में रीमा जैन और उनकी दोनों बहुओं का लुक काफी जम ठम रहा था। ये उनकी छोटी बहू आलेखा का पहला करवा चौथ था, जो लाल सूट में नई नवेली दुल्हन लग रही थीं।

शिल्पा शेट्टी का सूट वाला लुक करवा चौथ के बेस्ट लुक्स में शामिल है। शिल्पा ने पूजा के लिए खास डीप वी नेक का गोटा पत्ती हैवी वर्क वाला अनारली सूट पहना था। दुपट्टा, चूड़ा और मंगलसत्र सब कुछ परफेक्ट लग रहा था।

Photo Credit - Varinder Chawla

Photo Credit - Varinder Chawla

अनन्या पांडे की मम्मी और चंकी पांडे की पत्नी भावना ने करवा चौथ के लिए गुलाबी बांधनी प्रिंट वाला पटियाला सूट कुर्ती और दुपट्टा पहना था। सिंपल से लुक में भावना भी काफी सुंदर लगीं। वहीं संजय कपूर की पत्नी महीप का लाल कुर्ता और कंट्रास्ट नीले रंग की फरशी सलवार का लुक भी ट्रेंडी था।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने करवा चौथ के लिए लाल रंग की साड़ी को सिंपल उल्टा ओपन पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था। स्कूप नेक और खिड़की बैक के साथ वाले ब्लाउज में मीरा बहुत ही सुंदर लग रही थीं।

Photo Credit - Varinder Chawla

Photo Credit - Varinder Chawla

वहीं रवीना टंडन ने पीले रंग की गोटा पत्ती वर्क वाली साड़ी पहनी थी। गोल गले वाली फुल स्लीव्स के ब्लाउज में रवीना एकदम महारानी जैसी लग रही थीं। वहीं वरुण धवन की पत्नी नताशा ने एकदम ही यूनिक सिल्वर पिस्ता ग्रीन शिमर शेड वाला साड़ी लहंगा पहना था। नताशा की साड़ी का ब्लाउज वर्क भी बहुत ही कमाल लगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article